‘सेवा पखवाड़ा’ 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रदेश के समस्त जिलों में मनाया जा रहा

6:26 pm or September 18, 2023

महावीर अग्रवाल

मंदसौर १८ सितम्बर ;अभी तक;  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी का आज अल्प प्रवास पर मंदसौर जिला मुख्यालय पर आगमन हुआ। इस अवसर पर 25 सितंबर को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना एंव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन उपस्थित थे।

                          प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार ‘सेवा पखवाड़ा’ 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रदेश के समस्त जिलों में मनाया जा रहा है। जिनके अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रत्यक्ष रूप से प्रदर्शनी लगायी जायेगी, 17 से 24 सितम्बर के मध्य ’आयुष्मान भवः’ सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के अभियान सम्पन्न किये जा रहे हैं, आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्ड बने एवं उनका वितरण कर गरीब कल्याण के मार्ग को और अधिक प्रशस्त किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है। 25 सितम्बर को हम सभी के प्रेरणा केन्द्र पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती है, यह हमारें बूथ के 6 कार्यक्रमों में से एक है, इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रत्येक बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की जायेगी,  एवं उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं विचारों पर विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है। 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक प्रदेश के समस्त 65000 से अधिक बूथो पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के द्वितीय चरण का व्यापक रूप से क्रियान्वयन किया जायेगा। 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक बस्ती सम्पर्क कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक बस्ती तक व्यवस्थित रूप से पहुंचने की कार्य योजना बनाकर भाजपा कार्यकर्ता बस्ती सम्पर्क करेगें। 02 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान सभी बूथों पर चलाया जाएगा। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक कार्यक्रमों के साथ रचनात्मक एंव सामाजिक कार्याे में भी बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका का निर्वहन करती है। जनता जनार्दन से हमारें यही कार्य जीवित सम्पंर्क बनाते है और हमेशा की तरह आने वाले विधानसभा एंव लोकसभा चुनाव में जनता का आर्शीवाद मिलता है।