प्रदेश

अमरवाड़ा कांग्रेस विधायक राजा कमलेश शाह ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा के हुए कमलेश शाह, कमलनाथ को बड़ा झटका

महेश चांडक
छिंदवाड़ा २९ मार्च ;अभी तक;  पूर्व सीएम कमलनाथ को अपने ही गृह जिले मैं एक बार फिर लगा बड़ा झटका, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं के बाद अब विधायक मैं टूट,अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माधवी शाह, जिला पंचायत सदस्य केशर नेताम ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं के समक्ष भाजपा ज्वाइन की है।  पूर्व सीएम कमलनाथ एवम कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा नुकसान है।  वे कांग्रेस की नामांकन रैली मैं भी नदारद थे
                              ज्ञात हो की राजा कमलेश शाह पिछले कांग्रेस से 3 बार विधायक रह चुके है।  आदिवासी अंचल में विधायक कमलेश शाह की अच्छी पकड़ है

 


Related Articles

Back to top button