प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने पन्ना जिले मे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर किया जमकर प्रदर्शन, मोदी का फूंका पुतला

दीपक शर्मा

पन्ना २८ मार्च ;अभी तक; दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश मे आम आदमी पार्टी द्वारा मोदी सरकार के विरोध मे धरना प्रदर्शन, पुतला दहल तथा ज्ञापन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किये जा रहें है।

इसी कडी मे पन्ना जिले मे भी आम आदमी पार्टी की महिला ईकाई की प्रदेश सह सचिव अंजली यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि को ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पंहुचकर सोपा गया। तत्पश्चात गांधी चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो पर कालिख पोतकर पुतला दहन किया गया। इस दौरान श्रीमती यादव ने कहा कि वर्तमान मे भाजपा की मोदी सरकार द्वारा ईडी तथा सीबीआई के माध्यम से विपक्ष के नेताओ को फर्जी मामलो मे फसाकर जेल भेजा जा रहा है तथा लगातार संविधान की हत्या की जा रही है। जिसको लेकर हम लोग शांत नही बैठेगें तथा तानाशाही सरकार का मुंह तोड जवाब देगें।

उक्त प्रदर्शन के दौरान अनेक लोग शामिल रहें। राजू खान लोकसभा सचिव खजुराहो, रामेश्वर विश्वकर्मा ओबीसी विंग जिला उपाध्यक्ष, आशीष सेन जिला शिक्षा बिंग अध्यक्ष, सोनू रजक जिला सोशल मीडिया प्रभारी, मनीराम पटेल पूर्व जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष, कृष्णा पटेल मंडल अध्यक्ष, पुष्पेंद्र पटेल, संजय कुशवाहा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष, रामबाई वर्मा पूर्व महिला विंग जिला उपाध्यक्ष, ऋषि कुमार मिश्रा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, संतोष सिंह रोल मंडल अध्यक्ष, कल्लू अहिरवार विंग उपाध्यक्ष छतरपुर आदि।

Related Articles

Back to top button