प्रदेश

जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्राजी के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर २१ जून ;अभी तक; (निप्र) शिवना तट पर, भावसार धर्मशाला के पास, खानपुरा में 500 वर्ष से अधिक प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में पुरी (उड़ीसा) की तरह काष्ठ के भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्राजी के विग्रह विराजमान हैं ।

                     उक्त ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के पौराणिक स्थल पर मिति आषाढ़ शुक्ल द्वितीया दिनांक 20 जून 2023 को “रथयात्रा उत्सव” मनाया गया ।

                           इस पावन अवसर पर मन्दसौर में ही जगत के नाथ के दर्शनों को पाकर भक्तों ने अपने आप को धन्य माना।

Related Articles

Back to top button