तोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का विमान पांच घंटे बाद ही तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल ; तोक्यो जा रहा जापान एयरलाइंस का एक विमान करीब पांच घंटे की उड़ान के बाद तकनीकी खराबी के चलते बीती रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।.

दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को रात सात बजकर 20 मिनट पर तोक्यो के हानेदा हवाई अड्डे के लिए यह उड़ान रवाना हुई थी लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण वह आधी रात को 12 बज कर करीब 45 मिनट पर दिल्ली लौट आयी।.