प्रदेश

नायब तहसीलदार के साथ रेस्टोरेंट संचालक और साथियों द्वारा मारपीट

अरुण त्रिपाठी
रतलाम,12 मई ;अभी तक;  बड़ावदा में नायब तहसीलदार के साथ एक रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों द्वारा मारपीट की गई | इसका वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नायब तहसीलदार के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। बड़ावदा पुलिस थाना में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है | पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है |
                                    रतलाम जिले के जावरा से 16 किलोमीटर दूर बड़ावदा टप्पा तहसील के नायब तहसीलदार मृगेंद्रसिह सिसोदिया के पास नगर पंचायत के प्रभारी सीएमओ का प्रभार है। गुरुवार को वे बड़ावदा में स्व्च्छता अभियान के तहत बालाजी रेस्टोरेंट पर निरीक्षण करने गए थे। रेस्टोरेंट में कूड़ादान नही था। गंदगी फैली हुई थी और सिंगल यूज प्लाटिक का उपयोग किया जा रहा था। रेस्टोरेंट का चालान बनाने की कार्यवाही करने पर रेस्टोरेंट संचालक विनोद मालवी भड़क गया| इस दौरान उसके और नायब तहसीलदार के बीच हुई हाथापाई एवं मारपीट हो गई। मारपीट में नायब तहसीलदार के चेहरे ओर गर्दन प चोट आई।
                                      बड़ावदा थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दे ने बताया कि घटना के बाद नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया ने रेस्टोरेंट संचालक ओर उसके भाईयो के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा ओर अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी विनोद, विक्रम व दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया| बाद में आपस में विवाद करने पर दो आरोपियों विनोद, विक्रम  को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button