प्रदेश

परासिया विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर किया हमला

महेश चांडक

छिंदवाड़ा,20 सितम्बर , अभीतक  – आज कांग्रेस को किसान न्याय यात्रा के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ शिकारपुर स्थित अपने बंगले पर आज होने जा रही किसान न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उसी समय परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार की मौजूदगी पर आपत्ति जताई।
       सोहन वाल्मिक का कहना था कि संजय पुन्हार भाजपा में जाने वाले थे। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से भी मिल आए थे। तो फिर वे यहां क्या कर रहे हैं और उन्हे हमारी बराबरी से क्यों बैठाया जा रहा है।
         सूत्रों ने बताया कि इस पर संजय पुन्हार ने सोहन वाल्मिक को कुछ अपशब्द कह दिए। इसके बाद सोहन वाल्मिक ने संजय पुन्हार की पिटाई शुरू कर दी। मुश्किल से मौके पर मौजूद कांग्रेसियों ने संजय पुन्हार को सोहन वाल्मिक से अलग किया और बचाकर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार यदि दोनों को अलग नहीं किया जाता तो कुछ भी हो सकता था। इस घटना के बाद कांग्रेसियों को दशहरा मैदान के लिए रवाना कर दिया गया है।
      जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुनहार ने बताया की बैठक के पहले कहा सुनी हुई थी विधायक द्वारा बार बार अपशब्द कहे जा रहे थे यह पार्टीगत मामला है वरिष्ठ नेताओं को मामलो से अवगत कराया है
      परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने बताया की संजय पुन्हार लगातार चुनाव के दौरान भाजपा मैं जाने के लिए प्रयास करते रहे है इसी को लेकर विरोध किया गया था मुझसे अभद्रता की गई है

Related Articles

Back to top button