प्रदेश

ब्राह्मण समाज सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की मंगल कामना के साथ कार्य करता है, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मंदसौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा

महावीर अग्रवाल
मंदसौर १७ दिसंबर ;अभी तक;  ब्राह्मण समाज सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की मंगल कामना का कार्य सदैव करता आया है और भविष्य में भी इस परंपरा को सतत बनाए रखेगा सर्व समाज के कल्याण की भावना हमारे धर्म शास्त्रों में भी प्रमुखता से कही गई है विश्व का कल्याण हो प्राणियों में सद्भावना हो ।
                               उपरोक्त विचार गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मंदसौर द्वारा  राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल के पद ग्रहण समारोह के पश्चात आयोजित के कार्यक्रम मे मुख्य वक्ताओं ने व्यक्त किये । कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम ब्रह्मेश्वर महादेव एवं महर्षि गौतम का पूजन अर्चन किया गया एवं मंच पर बैठे अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया मंगलाचरण श्री जेपी त्रिवेदी ने किया।
                                    स्वागत भाषण कार्यक्रम के सूत्रधार श्री प्रहलाद शर्मा पेंटर ने देते हुए कहा कि ब्राह्मण उपेक्षित वर्गों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहा है और राजस्थान में सर्वहारा वर्ग की सेवा चलती रहे ऐसी हमारी नई सरकार से अपेक्षा रहेगी।
                                  कार्यक्रम में श्री रूपनारायण जोशी, जी के व्यास, रमेश चंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, प्रेम शर्मा, श्री सत्यनारायण शर्मा, पं. कैलाश चंद्र शर्मा, मनोहरलाल डोरिया, सुरेश चंद्र शर्मा, दिनेश चंद्र द्विवेदी, ओम प्रकाश व्यास, भारत आचार्य, श्रीमती चंद्रप्रभा शर्मा, अंकित शर्मा, गिरीश चंद्र व्यास आदि ब्राह्मण जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन पं गोपाल पंचारिया ने किया एवं आभार श्री दुर्गा शंकर जोशी ने माना।

Related Articles

Back to top button