प्रदेश

*मंदसौर नगर के कुछ चौराहों पर प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगाना चाहिए*

महावीर अग्रवाल
   .
मंदसौर  २९ मार्च ;अभी तक;  नगर में उधम सिंह चौराहा बीपीएल चौराहा  कंट्रोल रूम के पास वाला चौराहा, मित्र वत्सला बिल्डिंग वाला तिराहा एवं जिला पंचायत* के पास वाले चौराहे पर स्पीड ब्रेकर की सख्त आवश्यकता है, क्योंकि, उक्त चौराहों  पर वाहनों का दबाव बहुत अधिक होने के कारण दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है और कदाचित दुर्घटनाएं होती भी रहती है।
                        उक्त बात शिक्षा विद श्री रमेश चन्द्र चंद्रे ने कही। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर बहुत बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता नहीं है बल्कि प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर सबसे महत्वपूर्ण है जो सड़क दुर्घटना से बचने में मदद करते हैं। इस प्रकार के प्लास्टिक स्पीड बंप्मस बड़े-बड़े शहरों में भी कारगर सिद्ध हो रहे हैं!
                          मंदसौर नगर की यातायात व्यवस्था पर प्रश्न यह है कि नगर में बढ़ते हुए ट्रैफिक एवं वाहनों की संख्या के अनुपात में ट्रैफिक पुलिस जवानों की संख्या बहुत ही कम है जिसके कारण ट्रैफिक नियंत्रण में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही है इसलिए यहां प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगाए जाने चाहिए जो यातायात को धीमा करने में मदद कर सकते हैं यह स्पीड ब्रेकर मजबूत प्लास्टिक और रबर से बने होते हैं तथा यह रात्रि में भी दिखाई देते हैं, क्योंकि इनमें उच्च तीव्रता वाले रिफ्लेक्टर भी लगे होते हैं!
                              नगर में जहां पर स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता नहीं है ऐसी अनेक गलियों और चौराहों पर अनावश्यक स्पीड ब्रेकर खड़े कर दिए गए हैं जिसके कारण वाहन भी खराब हो रहे हैं तथा दुर्घटनाएं भी हो रही है एवं उम्रदार लोगों के कमर में दर्द की शिकायतें बढ़ती जा रही है अतः प्रशासन से अपेक्षा  कि पुलिस विभाग और नगरपालिका मिलकर इस समस्या का निराकरण करें तथा सांसद/ विधायक महोदय इसमें अपनी रूचि  दिखाकर हस्तक्षेप करें।

Related Articles

Back to top button