मधु मक्खीयों के हमले से एक दर्जन लोग घायल

दीपक शर्मा

पन्ना ९ अप्रैल ;अभी तक; अजयगढ तहसील मुख्यालय मे रेस्ट हाउस रोड पर दर्शन के लिए जा रही महिलाओ पर मधु मक्खीयों ने हमला कर दिया। जिसमे एक दर्जन से अधिक महिलाए घायल हो गई। जिन्हे जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अमला स्वास्थ केन्द्र पंहुचा तथा स्वास्थ केन्द्र मे भर्ती महिलाओ का इलाज बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिये। ज्ञात हो कि रेस्ट हाउस परिषर मे अनेक स्थानो पर मधु मक्खीयो द्वारा अपना आशियाना बना रखा है। किसी के द्वारा उक्त मधु मक्खीयो से छेडछाड की गई जिससे मधुमक्खीयो ने अचानक आने जाने वाले लोगो पर हमला कर दिया। उक्त घटना से अफरा तफरी का माहोल कायम हो गया।