मुंबई सेंट्रल व बरौनी के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  ५ मई ;अभी तक;  मुंबई सेंट्रल व बरौनी के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन  यात्रियों की सुविधा के लिए और आगामी गर्मी की छुट्टी के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, पश्चिम रेलवे के द्वारा मुंबई सेंट्रल-बरौनी जंक्शन के बीच वीकली समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाई जाएगी।
ट्रेन संख्‍या 09061/09062 मुंबई सेंट्रल – बरौनी स्पेशल  [18 फेरे]
ट्रेन संख्या – 09061 मुंबई सेंट्रल-बरौनी जंक्शन विशेष मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार को 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 06.00 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 मई से 4 जुलाई, 2023 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09062 बरौनी जंक्शन – मुंबई सेंट्रल स्पेशल बरौनी जंक्शन से प्रत्येक शुक्रवार को 22.30 बजे रवाना होगी और रविवार को 18.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 मई से 7 जुलाई, 2023 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्‍टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे हैं।
ट्रेन संख्या 09061 की बुकिंग 6 मई, 2023 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।