प्रदेश

सजैस महिला प्रकोष्ठ ने गौशाला में गौमाता को कराया गुड़ व चारे का आहार

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १० मार्च ;अभी तक;  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के सेवा प्रकल्प कार्य में पुष्पा रवि रांका द्वारा उनके परिणय दिवस के उपलक्ष्य में बस स्टेण्ड स्थित श्री गोपालकृष्ण गौशाला में गौमाता को गुड़ एवं चारे का आहार करवाया।
इस अवसर पर दानदाता परिवार से जैन सोश्यल गु्रप के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र रांका, सकल जैन समाज की पूर्व महामंत्री इन्द्रा रांका, सकल जैन समाज  के कोषाध्यक्ष राजू संचेती, रवि रांका, पुष्पा रांका, अनिल पारख, बी.एल. गुप्ता एड आदि मंचासीन थे।
अतिथियों का स्वागत महिला प्रकोष्ठ सहमंत्री अंजू गरोठवाला ने किया। नवकार मंत्र सहमंत्री अमिता मुरड़िया, आयुषी रांका एवं नुपुर रांका ने गाया।
स्वागत उद्बोधन देते हुए महिला प्रकोष्ठ महामंत्री राखी नाहर ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नारी का अस्तित्व सबसे शक्तिशाली है। आज भारत की नारी अबला नहीं सबला है व भविष्य की निर्माता है। आपने खुशी के अवसर पर गौमाता की सेवा करने पर रांका परिवार की अनुमोदना की। इस अवसर पर सुरेन्द्र रांका, इन्द्रा रांका, रवि रांका व राजू संचेती ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सहमत्री श्रुति पालरेचा ने किया एवं आभार शिक्षा मंत्री मीना पारख ने माना।
इस अवसर पर सुनीता दुग्गड़, नीता जैन, रजनी भटेवरा, पुष्पा जैन, अरूणा जैन, विनिता तरवेचा, इन्दू चौधरी, कल्पना संघवी, प्रिंसी भण्डारी, मंजू खटोड़ आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button