18 वर्ष बाद लिया हत्या का बदला 

रवीन्द्र व्यास
छतरपुर  19 ;अगस्त ;अभी तक;  जिले के सटई थाना क्षेत्र में हत्या के एक  मामले मे पुलिस ने दो आरोपियों को  24 घन्टे के अन्दर गिरफ़्तार कर लिया। आरोपियों ने चौकाने वाला खुलासा किया है।
                                  बिजावर एस डी ओ पी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किशन यादव पिता  (42 ) सलैया ने रिपोर्ट की थी कि  16,17 अगस्त  की दरम्यानी रात्रि  खेत में  में उसके भाई कालीचरन यादव ( 40 ) वर्ष  की आरोपियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  रिपोर्ट  पर 302,294,34 भादवि. 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत  अपराध कायम किया  गया।
                         मामले पर  आदेश कुमार जैन थाना प्रभारी  आदेश जैन और उनकी  टीम द्वारा दोनों आरोपियों  को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। दोनो आरोपियों द्वारा  बताया गया कि 2005 में कालीचरण ने उनके  पिता की हत्या की थी जिसका बदला लेने के लिए हत्या करना स्वीकार किया गया।