प्रदेश

हाथों में खराब हुई फसल लेकर किसानों ने मुआवजे के लिए प्रदर्शन किया

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 29 फरवरी:;अभी तक;  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में ओलावृष्टि और आंधी से हुई फसल की नुकसानी के मुआवजे के लिए आज किसानों ने कांग्रेस के नेतृत्व में खराब हुई फसलों के साथ प्रदर्शन किया। उधर जिला प्रशासन ने बताया कि फसलों के नुकसान का सर्वे आरंभ कर दिया गया है।
दो दिन पूर्व आयी तेज हवा आंधी और भारी ओलावृष्टि से भगवानपुरा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में नुकसान को लेकर आज कांग्रेस भी शामिल हुई । पार्टी ने पीड़ित किसानों के साथ प्रदर्शन किया। किसान अपने हाथों में खराब हुई फसलों को लेकर चल रहे थे।
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाइक ने कहा कि जिले के भगवानपुर से गांव झिरनिया भीकनगांव क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान हुआ है। उन्होंने सर्वे के लिए शासकीय अमले के नहीं आने का आरोप लगाते हुए अपर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
उधर आज जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों की क्षति का सर्वे आरंभ कर दिया गया है। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन क्षेत्रों में अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से फसलों एवं अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है ,उसके आरबीसी 6-4 के अंतर्गत राहत प्रकरण शीघ्रता से तैयार करें।
भीकनगांव के एसडीएम बीएस कलेश ने अतिवृष्टि से प्रभावित खेतों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसी तरह अन्य प्रभावित क्षेत्र पर भी अधिकारियों ने पड़ताल की।

 


Related Articles

Back to top button