मुसिलम युवती मोदी को फिर पीीएम बनाने का संकल्प लेकर सायकल  से ओंकारेश्वर पहुंची

मयंक शर्मा

खंडवा ५ मार्च ;अभी तक; देश के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मुंबई से साइकिल यात्रा पर निकली मुस्लिम युवती शबनम शेख सोमवार देर शाम नर्मदा तट की खंडवा जिले की ज्योंतिर्लिग नगरी ओंकारेश्वर पहुंची। खुद को सनातनी मुस्लिम बताने वाली शबनम शेख ने यहां पहुंचकर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान ओमकार के सामने मथ्थ ठेका।

शबनम ने मीडिया को बताया कि अब तक वे फिलहाल महाराष्ट्र के दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के दर्शन करने आई हैं। इसके बाद वे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर नरेंद्र मोदी को फिर 2024 के चुनाव में पीएम बनाने की मन्नत मांगेंगी। इसके लिए शबनम रोजाना 70 से 80 किलोमीटर तक साइकिल पर सफर कर रही हैं। उनकी यात्रा लगभग 7 से 8 माह में पूरी होगी।

करीब 500 किमी की यात्रा तय कर ं मुंबई की शबनम शेख अपने साथी के साथ साइकिल यात्रा पर निकली। उनकी सायकल पर भगवा ध्वज लहरा रहा था। अपनी साइकिल यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी फैन हैं और उन्हें बड़ा पसंद करती हैं और वे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं, जिसके लिए वे मुंबई से साइकिल यात्रा करते हुए देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगी और भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर इसके लिए अपनी मन्नत मांगेंगी।