प्रदेश

कलेक्टर ने सीएम राइज स्कूल गुर्जर बर्डिया में पौधारोपण किया, 35 प्रजाति के 2100 फलदार पौधे लगाए गए

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 20 सितंबर ;अभी तक ;   कलेक्टर ने सीएम राइज स्कूल गुर्जर बर्डिया बड़ी में पौधारोपण किया। पौधारोपण सार्थक संस्था के माध्यम से किया गया। स्कूल परिसर में 35 प्रजाति के 2100 फलदार पौधे लगाए गए। इसमें भी मुख्य रूप से विलुप्त प्रजाति के पौधे लगाए गए। जिससे स्कूल के बच्चे विलुप्त प्रजाति के पौधे को देखें तथा पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित हो। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी श्री संजय राय खेरे, सार्थक संस्थापक डॉ उर्मिला तोमर, स्कूल प्राचार्य, विद्यार्थी मौजूद थे।
                                             इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सीएम राइज स्कूल बहुत अच्छा स्कूल है। स्कूल से ही बच्चों को छोटी-छोटी बातें सीखने को मिलती है, जो की बहुत महत्वपूर्ण होती है। बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, पौधे भी उसी तरह बड़े होते जाते हैं। इसलिए सभी बच्चों को पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी देखभाल करना चाहिए। जैसे बच्चे बड़े होते हैं, ऐसे धीरे-धीरे बच्चों के साथ लगाए पौधे भी बड़े हो जाते है। सभी बच्चे पेड़ लगाने के साथ पेड़ को अपना नाम भी दे, उसको हमेशा पानी पिलाएं। उसकी देखभाल करें। मुख्य रूप से स्कूल में फलदार पौधे अधिक मात्रा में लगाए गए हैं, क्योंकि फलों का जीवन में बहुत महत्‍व होता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में मेहनत करें, मेहनत का फल जरुर मिलता है, जो आप पढ़ाई कर रहे हैं, वह जीवन में बहुत काम आती है।

Related Articles

Back to top button