ग्राम द्वारी मे चल रही राम कथा, श्री राम जन्मोत्सव आज

दीपक शर्मा

पन्ना १६ फरवरी ;अभी तक; अमानगंज तहसील अन्तर्गत पन्ना कटनी मार्ग में स्थित ग्राम द्वारी में स्थित भगवान मदन गोपाल मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद् वाल्मीकि रामायण परायण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया गया है। जो 14 फरवरी से प्रारंभ हुई है तथा 23 फरवरी को पूर्ण आहुती एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा का वाचन डॉक्टर सतेन्द्र शास्त्री जी महराज वृन्दावन धाम द्वारा किया जा रहा है। उन्होने कथा के दौरान कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरूषोत्तम थे, उन्होने मनुष्य के रूप मे जन्म लेकर मनुष्य जीव को संस्कार मे सद्कर्म तथा जीवन जीने की कला को बताया है। यदि वास्तविक रूप से इंसान मर्यादा मे रह कर कार्य करेगा, तो वह भगवान का अति प्रिय अंश होगा। कथा सुनने के लिए पूरे क्षेत्र से प्रति दिन हजारो लोग उपस्थित हो रहे है। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भारी धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारो की संख्या मे दर्शक उपस्थित रहें।