प्रदेश

पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने भाजपा के सभी पदों से दिया इस्तीफा

देवेश शर्मा
मुरैना २३ अक्टूबर ;अभी तक;  मुरैना जिले में भाजपा को आज एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
                                    मध्यप्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके रुस्तमसिंह ने आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जॉइन की है ।वे स्वयं मुरैना से भाजपा टिकिट के प्रवल दावेदार थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकिट नहीं दिया। पार्टी से नाराज रुस्तम सिंह ने अपने बेटे राकेश सिंह को भाजपा  त्याग कर मुरैना से बसपा प्रत्याशी बनवाया हैं।
                             मुरैना से भाजपा ने सिंधिया समर्थक रघुराज कंषाना को मौका दिया है। कंषाना 2018 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। सिंधिया के साथ उन्होंने BJP जॉइन की थी। उपचुनाव में कांग्रेस के राकेश मावई से हार का सामना करना पड़ा था।पूर्व आईपीएस अधिकारी रुस्तम सिंह मुरैना विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं,वे बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य, खाद्य तथा ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button