दलोदा मंडल के विभिन्न ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी यशपालसिंह सिसोदिया ने किया जनसम्पर्क

महावीर अग्रवाल
मंदसौर एक नवंबर ;अभी तक;   सर्व कल्याण ओर राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश प्रगति कर रहा है ओर मध्य्प्रदेश तेजी से आगे बड़ रहा है। भाजपा की सरकारने सर्वहारा वर्ग के लिए योजनाऐं बनाई और उन्हें हकीकत की जमी पर उतारा जिसके कारण आज लाडली बहनाऐ आत्मनिर्भर बन पाई है। कन्याओं के जन्म से लेकर विवाह तक की चिंता सरकार करती हैैं। बच्चों के भविष्य की चिंता अब माता-पिता को करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके लिए भाजपा की सरकार काम कर रहीं है। प्रारंभिक शिक्षा से लेकर मेडिकल की पढाई तक की चिंता भाजपा की सरकार कर रहीं है।
                                  यह बात मंदसौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के दलोदा मंडल में आक्या, उमाहेडा, सरसोद, निम्बोद, खजुरिया सारंग, खोडाना, पलासिया, गुराडिया शाह, लसुडिया इला, कचनारा, नगरी में जनसम्पर्क करते हुए कहीं। इस दौरान नगरी में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया भी जनसम्पर्क में सम्मिलित हुए। जनसम्पर्क के मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा, शिवराज सिंह राणा, घटावदा,पूर्व भाजपा जिलाध्य्क्ष राजेंद्र सुराना, भाजपा उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल,धीरज पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, चंद्रशेखर मंडलोई ,हेमंत धनोतिया, सुमित सेन, विजय मेहता, रमेश धाकड़,हरिवलभ पाटीदार,नंदकिशोर माली, फतेहसिंह आंजना,गजेंद्र सिसोदिया, विनोद मालवीय ,भगवान सिंह भंडारिया, देवीलाल धनगर,राकेश जैन, विनोद धनोटिया,भवानी प्रताप सिंह, विजय् तातेड , दीपक पोरवाल समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
                                  जनसम्पर्क के दौरान श्री सिसोदिया का जगह-जगह स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने साफे बांधकर, आरती उतारकर ओर तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान गांव की चौपाल पर भाजपा प्रत्याशि यशपालसिंह सिसोदिया ने ग्रामीणों को संबोधित किया और कहा कि भाजपा की सरकार में शहरों की तरह ग्रामीण अंचल में भी विकास हो रहा है। दलोदा को मंदसौर विधानसभा का उपनगर मानकर भाजपा ने काम किया है जिसके कारण आज दलोदा विकास के नऐ-नऐ सौपान प्राप्त कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र के नगरी में अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया गया है जिसका लाभ आसपास के पूरे क्षेत्र के ग्रामीण जन ले रहे है। स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए दो आयुष भवन भी स्वीकृत हो चूके है जिसका लाभ शीघ्र ही जनता को मिलेगा। इसके साथ ही खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए नगरी के मलखम्ब को भी आगे बढाने का काम किया गया है, दलोदा में खेल परिसर का निर्माण हुआ है। श्री सिसोदिया ने कहा कि आज विधानसभा क्षेत्र का कोई गांव ऐसा नहीं है जहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क ना हो, सिंचाई के लिए तालाब निर्माण किए गऐ है।