पुलिस द्वारा नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, यात्रा में खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री हुए शामिल 

8:50 pm or August 13, 2023
दीपक शर्मा
पन्ना  १३ अगस्त ;अभी तक; पन्ना में आज पुलिस द्वारा  तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश के खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा 13 से 15 अगस्त की अवधि में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत चलेगी।
                            पन्ना पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में जनसामान्य में देशभक्ति की भावना जागृत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु पन्ना  नगर में तिरंगे की आन-बान-शान की थीम पर विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के विभिन्न पुलिस अधिकारी कर्मचारी बाइक में सवार होकर यात्रा में शामिल हुये ।
                        उक्त तिरंगा बाइक रैली पुलिस लाइन पन्ना से शुरू होकर बी.टी.आई. से होकर कोतवाली चौराहा, बडा बाजार होकर अजयगढ़ चौराहा से पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुये गाँधी चौक पर समाप्त हुई ।
                       तिरंगा यात्रा के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पन्ना राजेन्द्र मोहन दुबे, रक्षित निरीक्षक पन्ना  खिलावन सिंह कंवर, थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना उनि अनफासुल हसन सहित करीब 250 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थि रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान जनमानस ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर तिरंगा का सम्मान किया एवं फूल बरसाए।

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *