More
    Homeप्रदेशअंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ८ मई ;अभी तक ;   अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स दिवस के उपलक्ष्य में 7 मई को सायं 5 बजे से पी.जी. कॉलेज खेल मैदान पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
    जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स कोच श्री मुकेश भटेवरा ने बताया प्रतियोगिता का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग और पी.एम. श्री पी.जी. कॉलेज, मन्दसौर के संयुक्त तत्वावधान जिला खेल अधिकारी श्री विजेन्द्र देवड़ा, पी.जी. कॉलेज क्रीड़ाधिकारी श्री राजू कुमार के दिशानिर्देशानुसार किया गया।
    श्री भटेवरा ने बताया बारिश और बहुत दिनों से बड़ा पांडाल लगा होने कारण ग्राउंड बहुत ज्यादा खराब होने के बावजूद खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 800मी. दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान हँसा बथमी, द्वितीय स्थान रविना कंवर, तृतीय स्थान कृष्णा सोनी, पुरूष वर्ग प्रथम स्थान पीयूष मीणा, द्वितीय स्थान लोकेश खटीक, तृतीय स्थान अभिषेक सिंह, 1500मी. दौड़ महिला वर्ग प्रथम स्थान नीमा सूर्यवंशी, द्वितीय स्थान ज्योति मालवीय, तृतीय स्थान कुमकुम सोलंकी, पुरूष वर्ग प्रथम स्थान गोविंद सिंह, द्वितीय स्थान दुर्गेश लक्ष्कार, तृतीय स्थान वीरेंद्र सिंह, गोला फेंक महिला वर्ग प्रथम स्थान राजनंदनी शर्मा, द्वितीय स्थान खुशबू बथमी, तृतीय स्थान सुहानी पलाश, लम्बी कूद पुरूष वर्ग प्रथम स्थान कुलदीप सिंह, द्वितीय स्थान पिंकेश, तृतीय स्थान हार्दिक रायका, 4 गुना 400 मी. दौड़ मिक्स रिले दौड़ (2 महिला 2 पुरूष) में प्रथम स्थान खेल विभाग एथलेटिक्स अकादमी -1, द्वितीय स्थान खेल विभाग एथलेटिक्स अकादमी -2, तृतीय स्थान कपिल फिजिकल अकादमी रही।
    सभी विजेता खिलाड़ियों को देर शांम प्रतियोगिता समापन पर जिला खेल अधिकारी श्री विजेन्द्र देवड़ा द्वारा मैडल पहना कर सम्मानित किया गया, प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संचालन जिला एथलेटिक्स कोच श्री मुकेश भटेवरा, श्री हेमंत ग्वाला, श्री राहुल सूरा, श्रीआजाद सिंह सोलंकी और सीनियर खिलाड़ियों द्वारा किया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img