महावीर अग्रवाल
मंदसौर ११ अप्रैल ;अभी तक ; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार गांव/बस्ती चलो अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिले के सभी 21 मंडलों में निरंतर जारी है। अभियान अंतर्गत करणीय कार्यों में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे दिन (कम से कम 8 घंटे) के लिए, गाँव या मोहल्ला या सेवा बस्ती का दौरा करना है।
गांव/बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी विभिन्न गतिविधियों जैसे मंदिर या अस्पताल या स्कूल या गलियों में स्वच्छता अभियान चला रहे है। साथ ही केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से संपर्क कर संवाद कर रहे है। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर क्षेत्रीय हितग्राहियों से संपर्क कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्या का समाधान करना, जल स्त्रोतों/निकायों की सफाई करना, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के झंडों के साथ सभी गलियों में यात्रा निकालना। संध्या के समय में ग्रामीणों या निवासियों की चौपाल लगाकर सभी से संवाद करना सामाजिक नेताओं के घर जाना, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, आपातकाल में मिसा के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों, कारसेवकों को सम्मानित करना एवं बूथ समिति की बैठके आदि कार्य कर रहे है। उक्त अभियान संगठन की मंशानुसार कार्य संपन्न करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित मंदसौर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 1 में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 पर भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत और नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला के साथ पहुंचे और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित लाभार्थी माता बहनों से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार और डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना की चर्चा की।
इसी प्रकार भाजपा जिला अध्यक्ष दीक्षित गांव चलो बस्ती चलो अभियान अंतर्गत विधानसभा के ग्राम सुठोद पहुंचे जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय अन्य संगठन पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ के झंडा यात्रा निकालकर हितग्राहियों से संपर्क किया।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं गांव चलो बस्ती चलो अभियान के जिला प्रभारी नानालाल जी अटोलिया ने भाजपा दलोदा मंडल अध्यक्ष विकास सुराणा के साथ भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अंतर्गत गांव चलो बस्ती चलो अभियान में आज दलौदा मंडल के दलौदा नगर मे पशु चिकित्सालय एवं आंगनवाड़ी का निरक्षण किया।
इसी प्रकार भाजपा जिला महामंत्री विजय अटवाल भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह सिसोदिया के साथ ग्राम साबाखेड़ा एवं ग्राम रैवास देवड़ा पहुंचे। जहां स्वच्छता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम में झंडा यात्रा निकालकर मंदिर मंदिर, गलियों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं आम जन से संवाद कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता भोपाल सिंह सिसोदिया, जनपद सदस्य बंशी धनगर, विनय धनगर , ओम प्रकाश कुमावत, सरपंच अनिल सिंह, अनिल यति आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसी प्रकार जिले के समस्त पदाधिकारी गण और जनप्रतिनिधि गण संगठन द्वारा बताए गये मंडल और बस्ती पहुंचे और प्रदेश भाजपा के मंशा अनुसार अभियान के समस्त करणीय कार्यों को संपादित किया।