दीपक शर्मा
पन्ना १० अप्रैल ;अभी तक ; भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने आज पन्ना मे कहा कि देश मे अन्य प्रदेशों के चुनाव के चलते मध्यप्रदेश मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव टल रहा है। मेने भाजपा मे नये परिवेश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर अमित शाह के नेतृत्व मे काम करने का प्रयास किया है इलेक्शन के कारण चुनाव टलता आ रहा है।
उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर हस्ते हुए कहा कि वह पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्त्ता है।भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है। यहाँ हर काम एक निश्चित ओर उचित समय पर होता है।
उन्होंने वफय पर के नये कानून पर बताया कि मुझे आज एक अल्पसंख्यक भाई ने बताया कि पन्ना मे वफय के नाम पर एक अबैध मदरसा पन्ना के अंदर संचालित है।तो सोचिये जरा जब पन्ना जैसे छोटे शहर मे बफ्फ के नाम पर गुंडे अबैध संपत्तियां बनाये हुए है तो पुरे देश मे कितनी अबैध संपत्तियाँ हो सकती है। इसकी जाँच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पन्ना पर्यटन कि दिशा मे मे एक प्रमुख शहर बनता जा रहा है। यहाँ एलीवेटिड रोड कि स्वीकृति जल्द मिलेगी एसके सेद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि पन्ना मे एशिया का सबसे अच्छा हीरा मिलता है।इसलिए यहाँ डायमंड पार्क बनाया जा रहा है। बाद मे उन्होंने प्रदेश के लोगो को महावीर जयंती कि शुभकामनायें भी दी।