More
    Homeप्रदेशऑल इंडिया रेलवे जिम्‍नास्टिक चैंपियनशिप में रतलाम मंडल के जिम्‍नास्‍टों को गोल्‍ड...

    ऑल इंडिया रेलवे जिम्‍नास्टिक चैंपियनशिप में रतलाम मंडल के जिम्‍नास्‍टों को गोल्‍ड एवं ब्रॉंज के एक-एक मेडल

     महावीर अग्रवाल
    मंदसौर , 08 अप्रैल ;अभी तक ;   28-30 मार्च, 2025 तक हावड़ा में आयोजित ऑल इंडिया रेलवे जिम्‍नास्टिक चैंपियनशिप-2024 में  रतलाम मंडल के खिलाडियों ने उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल्‍ड एवं एक ब्रॉंज मेडल अपने नाम किया।
                                      खेमराज मीना जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल ने बताया  कि हावड़ा में आयोजित इस चैंपियनशिप में सभी रेलवे जोन एवं उत्‍पादन इकायों ने भाग लिया। पश्चिम रेलवे की ओर से जिम्‍नास्टिक टीम में 7 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें 6 खिलाड़ी रतलाम मंडल में कार्यरत हैं। टीम के साथ अस्सिटेंट स्‍पोर्ट्स ऑफिसर चर्चगेट श्री पप्‍पु यादव एवं मुख्‍य कोच श्री राजकुमार सोलंकी शामिल रहे।
                                      जिम्‍नास्टिक चैंपियनशिप में  अपना उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन करते हुए श्री कृष्‍ण कुमार ने जिम्‍नास्टिक के पैरलेल बार कैटेगरी में गोल्‍ड तथा श्री वैभव चौरसिया ने होरिजेंटल बार कैटेगरी में ब्रॉंज मेंडल प्राप्‍त कर रतलाम मंडल के साथ ही साथ पश्चिम रेलवे को भी गौरवान्वित किया है। श्री कृष्‍ण कुमार एवं श्री वैभव चौरसिया रतलाम मंडल के वाणिज्‍य विभाग में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं।
                                   मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्‍वनी कुमार दोनों विजेता जिम्‍नास्‍टों एवं कोच से मिलकर उनकी उपलब्धियों के लिए उन्‍हें सम्‍मानित किया तथा भविष्‍य की प्रतियोगिताओं में और अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
                                     इस दौरान सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्‍ठ मंडल वित्‍त प्रबंधक श्री अंकित सोमानी तथा मुख्‍य कल्‍याण निरीक्षक (खेलकूद) श्री हरीश चांदवानी उपस्थित रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img