More
    Homeप्रदेशगायत्री परिवार व वर्क संस्था ने नाहर सैयद तालाब के घाट व...

    गायत्री परिवार व वर्क संस्था ने नाहर सैयद तालाब के घाट व किनारे की सफाई की, एक ट्राली कचरा व कपड़े निकाले

    महावीर अग्रवाल
    मन्दसौर ४ मार्च ;अभी तक ;   गायत्री परिवार के साथ मिलकर वर्क संस्था ने नाहर सैयद के तालाब के घाट व किनारे से एक ट्राली कपड़े व कचरा निकाला।
                                                गायत्री परिवार अभियान के अंतर्ग नाहर सैयद तालाब के किनारे व घाट को साफ किया गया। गायत्री परिवार ने जल बचाओ अभियान, पर्यावरण अभियान सफाई अभियान पर कार्य किया जा रहा है। शासन, प्रशासन को भी दो घण्टे अभियान के अंतर्गत सहयोग मिलना चाहिये। आज के समय में जो संस्था ऐसा कार्य कर रहे है। उन संस्था को जन सहयोग व साधन मिलना चाहिये जो कार्य को और गति प्रदान हो सके। गायत्री परिवार गत 12 वर्ष से तालाब, बावड़ी में श्रम लगाकर अपना अमूल्य समय देकर इस कार्य को गति प्रदान कर रहे है। इस अभियान का जन अभियान बनाना है। सभी सामाजिक संस्था को महीने में एक बार गायत्री परिवार के साथ मिलकर दो घण्टे श्रमदान करना चाहिये। जब तक जन अभियान नहीं चलेगा और सख्ती से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्यवाही नहीं होगी तब तक स्वच्छता अभियान सफल नहीं हो  सकता।
                                                   स्वच्छता अभियान के हर्ष शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर चालानी कार्यवाही कर देनी चाहिये। जल को गंदा करना और गंदगी फैलाना दण्डनीय अपराध है। शासन प्रशासन को भी सख्ती बरतना चाहिये। वरना यह श्रम बेकार हो जायेगा।
                                                 योगेश सोम ने भी कहा कि कम-कम से सार्वजनिक स्थान पार्क, नदी, तालाब को साफ रहना चाहिये और गायत्री परिवार से मिलकर अभियान से जुड़ना चाहिये और समाज में जनजागृति आ सके। कुआं के पास एक डस्टबिन लगाना चाहिए ताकि गंदगी न फैले।
                                                 जाफर हुसैन ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया हमारे भारत में कई नेता ऐसे हुए है डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ अब्दुल कलाम जो देश में अपना नाम करके गये है। जो भी उनको कार्य मिला उसको मन लगाकर किया व एक अच्छी सोच बनाकर कार्य किया। फिरोज भाई ने भी वर्क संस्था के सदस्यों से आव्हान किया कि नेक कार्य आज के समय में यही है। जल है तो जीवन है।
                                       अगला श्रमदान भी नाहर सैयद तालाब पर ही होगा। श्रमदान में फरवाज उज्जैन, तसलीम, अमरान, तनिम, योगेश सोम, हर्ष शर्मा, जाफर हुसैन, फिरोज हुसैन, तलीम आदि ने भाग लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img