More
    Homeप्रदेशगाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (GCCI) मध्यप्रदेश की आगामी गतिविधियाँ घोषित...

    गाय आधारित उद्योगों का वैश्विक परिसंघ (GCCI) मध्यप्रदेश की आगामी गतिविधियाँ घोषित गौ टेक – गौ महाकुंभ 2025 के आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर, सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर,भोपाल १० अप्रैल ;अभी तक ;   गाय आधारित उद्योगों के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संगठन ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काउ बेस्ड इंडस्ट्रीज (GCCI) ने मध्यप्रदेश में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी है। GCCI का मूल उद्देश्य है गाय आधारित सामाजिक और आर्थिक मॉडल को बढ़ावा देना, जिसके अंतर्गत प्राकृतिक खेती, जैविक उत्पाद, पंचगव्य, गौ विज्ञान और ग्रामीण उद्यमिता को समर्पित गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
                                 इसी तारतम्य में जानकारी देते हुए जीसीसीआई के मध्य प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया की सहमति से संस्था द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जो स्थानीय स्तर पर गतिविधियों का संचालन करेंगे। सभी जिला अध्यक्षों की सूची निम्नानुसार है:
    1. भोपाल – श्री अजय सोनी
    2. सीहोर – श्री तेज सिंह कप्तान
    3. रायसेन – श्री भगवान सिंह सिंगोरिया
    4. राजगढ़ – श्री श्याम सिंह राजपूत
    5. विदिशा – श्री मनोज बघेल
    6. भिंड – श्री आशीष बोहरे
    7. श्योपुर – श्री शशिकांत शर्मा (त्यागी)
    8. ग्वालियर – श्री मनोज सिंह राजपूत
    9. अशोकनगर – श्री राम कुमार रघुवंशी
    10. दतिया – श्री श्यामू ठाकुर
    11. गुना – श्री भगत सिंह धाकड़
    12. शिवपुरी – श्री विनोद राठौर
    13. इंदौर – श्री शैलेश पालीवाल
    14. धार – श्री जगदीश जाट
    15. बड़वानी – श्री चंदू कुशवाह
    16. झाबुआ – श्री राजेश सिंह चौहान
    17. खरगोन – श्री पवन पाटीदार
    18. जबलपुर – श्री रमेश तिवारी
    19. बालाघाट – श्री निरंजन बिसेन
    20. छिंदवाड़ा – श्री शिशिर विश्वकर्मा
    21. कटनी – श्री अमित गुप्ता
    22. नरसिंहपुर – श्रीमती प्रज्ञा लुणावत
    23. नर्मदापुरम – श्री गंभीर सिंह राजपूत
    24. सतना – श्री मनोज प्रताप सिंह
    25. मैहर – श्री सुधीर सोनी
    26. सीधी – श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल
    27. सिंगरौली – श्री अमन कुमार तिवारी
    28. सागर – श्री लक्ष्मीनारायण पांडे
    29. छतरपुर – श्री राहुल गुप्ता
    30. दमोह – श्री नीलेश सिंह ठाकुर
    31. निवाड़ी – श्री राजीव गुप्ता
    32. टीकमगढ़ – श्री मुनेन्द्र सिंह सेंगर
    33. शाहडोल – श्री रविकांत त्रिपाठी
    34. अनूपपुर – श्री ज्ञानेन्द्र पांडे,
    35. उज्जैन – श्री ईश्वर अम्बोदिया
    36. रतलाम – श्री प्रदीप अग्रवाल
    37. मंदसौर – श्री शैलेन्द्र तेनगरिया
    38. देवास – श्री अनिल सिंह राजपूत
    39. नीमच – श्री देवेंद्र खंडेलवाल (माली)
    40. शाजापुर – श्री भरत सिंह बुंदेला
    41. आगर मालवा – श्री प्रभुलाल मालवीय
    42. नागदा – श्री दीपांजय सिंह बुंदेला
    श्री गुप्ता ने सभी नव मनोनीत जिलाध्यक्षों को आगामी गतिविधियों जिला स्तरीय कार्यशालाएं और सेमिनार जिसमे गौ विज्ञान, पंचगव्य उत्पाद, जैविक खेती और ग्रामीण स्टार्टअप पर जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। गौ उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय केंद्र जिसमे प्रत्येक संभाग में “गौ उत्पाद मेला” आयोजित होगा। GCCI स्टार्टअप सहायता केंद्र जिसमे युवाओं व किसानों को प्रशिक्षण, परामर्श व मार्केटिंग सहयोग मिलेगा। नीति संवाद एवं सरकारी समन्वय जिसमे सरकारों के साथ मिलकर योजनाओं का लाभ गौ आधारित उद्योगों तक पहुंचाना। सामुदायिक जनजागरूकता अभियान जिसमे गोसंरक्षण, गोपालन और गाय आधारित जीवनशैली के लाभों पर संवाद कार्यक्रम की जानकारी भी दी है।
    श्री गुप्ता ने कहा कि संस्था की जयपुर में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया है कि जीसीसीआई द्वारा “गौ टेक – गौ महाकुंभ 2025” का भव्य आयोजन 30 मई से 2 जून 2025 के मध्य विद्याधर नगर स्टेडियम, जयपुर में किया जाएगा। जिसमें गौ आधारित उद्योग न सिर्फ रोजगार और पर्यावरण का समाधान बनेंगे बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर गौरव दिलाने का माध्यम भी बनेंगे। साथ ही, गौपालकों, गौशालाओं, गौ उद्यमिता को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाना है ताकि गाय को बचाया जा सके, गौ उद्यमिता और जैविक खेती को बढ़ावा मिले। जयपुर में गौ टेक-गौ महाकुंभ 2025 को हरित क्रांति, श्वेत क्रांति के बाद गौ आधारित उद्यमिता रूपी ब्राउन क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। गौ आधारित उद्यमिता क्रांति के सूत्रपात के रूप में होने जा रहे इस वैश्विक शिखर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। जीसीसीआई द्वारा वर्ष 2023 में गुजरात के राजकोट में इस ‘गौ टेक’ का आयोजन किया था, जिसे देशभर में सराहा गया था।”
    प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप धनराज गुप्ता ने कहा कि “गाय आधारित उद्योगों से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी, बल्कि युवाओं को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वावलंबन का अवसर मिलेगा।” उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और आने वाले समय में गौ संवर्धन एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
    श्री गुप्ता ने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, गौसेवकों, किसानों, उद्यमियों एवं युवाओं से आह्वान किया है कि वे संस्था की गतिविधियों से जुड़कर गाय आधारित समृद्ध भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img