महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ११ मार्च ;अभी तक ; गर्मी के मौसम में प्यासे कंठ को शीतल जल मिले इससे बढ़कर और सेवा का पुनीत कार्य क्या हो सकता है। जल सेवा मानव सेवा का यह श्रेष्ठ सेवा कार्य प्रत्येक समाज को प्रेरणा लेकर करना चाहिए और जल सेवा का कार्य प्राचीन काल से समाज में होता आ रहा है ।वो
उपरोक्त उद्गार गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मंदसौर द्वारा स्व. त्रिभुवन चांदमल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित जल मंदिर के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने व्यक्त किये।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित, नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर महर्षि गौतम का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का फीता काटकर अपने हाथों से जल पिलाकर शुभारंभ किया।
स्वागत भाषण पंडित प्रहलाद शर्मा पेंटर ने दिया। अतिथियों का स्वागत जी.के. व्यास साख सहकारी संस्था अध्यक्ष, मोहनलाल शर्मा पंचायत अध्यक्ष, रमेश चंद्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष, प्रहलाद शर्मा शहर पंचायत अध्यक्ष, सुरेंद्र त्रिवेदी सचिव, मोहनलाल जोशी, पंडित कृष्ण वल्लभ शास्त्री, गिरीश व्यास, सुरेशचंद शर्मा, डॉ दिनेश तिवारी, अनिल द्विवेदी, जगदीश शर्मा, दुर्गा शंकर जोशी, नरेंद्र कुमार शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा गैस, ललित पंचारिया, गोपाल पंचारिया, कमलेश पंचारिया, पंडित घनश्याम शर्मा,राजकुमार शर्मा, जय कुमार शर्मा, हेमंत शर्मा, हनी शर्मा, महिला सभा से पार्वती बाई पंचारिया, चंद्र प्रभा शर्मा, मंजू उपाध्याय, रेखा पंचारिया, कृष्णा पंचारिया, विजयलक्ष्मी पंचारिया, पिंकी पंचारिया, नीतू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित गोपाल पंचारिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन जय कुमार शर्मा ने माना।