More
    Homeप्रदेशजल गंगा संवर्धन अभियान तहत कुएं के रिचार्ज के लिए गड्ढे का...

    जल गंगा संवर्धन अभियान तहत कुएं के रिचार्ज के लिए गड्ढे का किया जा रहा निर्माण, कुएं के पास गड्ढे के निर्माण से पानी के लेवल में होगी वृद्धि

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 7 मई ;अभी तक ;   जिले में जल गंगा सवंर्धन अभियान” लगातार किया जा रहा है। यह अभियान लगातार 30 जून तक संचालित होगा। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर मनरेगा से नये तालाब बनाये जा रहे है, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। साथ ही वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत जिले में कुएं के रिचार्ज के लिए गड्ढे का निर्माण किया जा रहा है।
                                      अभियान को सभी के सहयोग से जन आंदोलन के रूप में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। अभियान में जल संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के तहत शुरूआत में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य किये जा रहे हैं। यह जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहा है। जिसमें मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया गया है।  इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण संबंधी विभिन्न कार्यों की शुरूआत की गई है। नदी-नालों एवं तालाबों की साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ ही कुएं, बावड़ियों से गाद निकालने का भी कार्य किया जा रहा है। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों में जन सहयोग से जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। जन अभियान परिषद के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img