More
    Homeप्रदेशजैन सोशल ग्रुप ग्रेटर एवं संगिनी फोरम द्वारा साइबर क्राइम सेमिनार आयोजित...

    जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर एवं संगिनी फोरम द्वारा साइबर क्राइम सेमिनार आयोजित किया

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २७ मई ;अभी तक ;   जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर एवं संगिनी फोरम द्वारा मध्यप्रदेश रीजन द्वारा इस माह मई में की जाने वाली गतिविधि साइबर क्राइम पर होने वाले अपराधों से कैसे बचा जाए। इस संबंध में एक सेमिनार का आयोजन नवकार भवन, मंदसौर में किया  गया है।
                                       इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी  द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को जागरुक करते हुए साइबर क्राइम के अपराधों से बचने के उपाय बताएं, सदस्यों को अनजान मोबाइल नंबर एवं अनजान लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई। आपने किसी को भी ओटीपी मांगने पर ओटीपी नंबर न दिए जाने की सलाह दी।
                                         सेमिनार के प्रारंभ में ग्रुप के अध्यक्ष दिलीप मेहता, पूर्व अध्यक्ष लोकेंद्र जैन गोटावाला, महेंद्र एवं अनिल जैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी को शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। सेमिनार में मध्य प्रदेश रीजन के इलेक्ट अध्यक्ष प्रमेंद्र चोरड़िया, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं अनिल जैन, ग्रुप के अध्यक्ष दिलीप मेहता, सचिव विनय धींग, सहसचिव उमेश जैन (भड़का), कोषाध्यक्ष जयप्रकाश चोपड़ा तथा प्रदीप दोषी, राकेश जैन, अनीता धींग, गुणवंत कोठारी सागरमल के अतिरिक्त संगिनी ग्रुप की अध्यक्षता श्रीमती नीता मेहता, संस्थापक अध्यक्ष किरण कोठारी सहित अनेक उपस्थित महिलाओं ने मोबाइल के माध्यम से हो रहे अपराध से किस प्रकार बचा जाए एवं जागरूकता रखने को अच्छी तरह से समझ कर एडिशनल एसपी से संवाद किया गया।
    कार्यक्रम में संगिनी की अध्यक्ष श्रीमती नीता मेहता एवं संस्थापक अध्यक्ष किरण कोठारी द्वारा अतिथि का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया, अध्यक्ष दिलीप मेहता कार्यक्रम में पधारे एडिशनल एसपी श्री सौलंकी का आभार किया।
    कार्यक्रम में मध्य प्रदेश रीजन के इलेक्ट अध्यक्ष प्रेमेंद्र चोरड़िया, संस्थापक अध्यक्ष किरण कोठारी संगिनी कन्वीनर  एवं लोकेंद्र जैन ने कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम को आयोजित करने में सहयोग करने पर माला पहना कर स्वागत किया गया। अंत में आभार ग्रुप के सचिव विनय धींग ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img