More
    Homeप्रदेशजैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा धानमंडी में शीतल जल मंदिर का शुभारंभ

    जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा धानमंडी में शीतल जल मंदिर का शुभारंभ

    महावीर अग्रवाल 

     मंदसौर ४ अप्रैल ;अभी तक ;   भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर्व के पहले जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर ने पांच स्थानों पर मंदसौर नगर में ग्रीष्म ऋतु में शीतल जल मंदिर (प्याऊ) लगाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसी तारतम्य में कल धान मंडी में द्वितीय जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।
                                        विगत दिनों महाराणा प्रताप चौराहे पर भी जैन सोश्यल ग्रुप मेन द्वारा शीतल जल मंदिर प्रारंभ किया गया था। धानमण्डी में शीतल जल मंदिर का शुभारंभ जैन सोश्यल ग्रुप एमपी रिजन के अध्यक्ष राहुल चपरोत (जावरा), मंगल यात्रा पत्रिका हिन्दी के संपादक श्री अभिषेक सेठिया (उज्जैन), म.प्र. रिजन के उपाध्यक्ष संजय लोढ़ा (मंदसौर), शरद जैन (नागदा), कोषायध्यक्ष अमित कोठारी (रतलाम), रिजन पीआरओ प्रदीप सेठिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। सभी अतिथिगणों ने फिता काटकर जल मंदिर (प्याऊ) का उद्घाटन किया। इसके बाद ग्रुप के संचालक मण्डल सदस्य कमलेश मारू के प्रतिष्ठान पर सभी अतिथिगणों का माला पहनाकर स्वागत करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष कमल कच्छारा , सचिव अशोक कर्नावट, पूर्व अध्यक्ष संजय जैन श्वेता, संजय दोषी, कोषाध्यक्ष गौरव सुराना, सहसचिव सुनील पामेचा, प्रवक्ता रमेश जैन, संचालक मण्डल सदस्य श्री कमलेश मारू आदि के द्वारा माला पहनाकर किया गया।
    एम.पी. रिजन अध्यक्ष श्री राहुल चपरोद (जावरा) ने अपने संबोधन में कहा कि मंदसौर में जैन सोश्यल ग्रुप मेन समर्पण एवं सेवा के उद्देश्य को लेकर पूरे रिजन में सराहनीय कार्य कर रहा है। ग्रुप ने पांच स्थानों पर शीतल जल मंदिर प्रारंभ करने का जो निर्णय लिया है मैं उसकी खूब अनुमोदना करता हॅॅू। कार्यक्रम का संचालन संजय जैन श्वेता ने किया व आभार कमल कच्छारा ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img