More
    Homeप्रदेशज्ञानोदय के नए भवन का 5 को भव्य शुभारंभ, वार्षिकोत्सव व पुरस्कार...

    ज्ञानोदय के नए भवन का 5 को भव्य शुभारंभ, वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित

    मोहम्मद सईद

    शहडोल 3 मार्च अभी तक। गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल का कारवां शहडोल जिले से अनूपपुर जिले तक पहुंच चुका है। शहडोल में अपने स्वयं के भवन में संचालित होने वाला ज्ञानोदय अंग्रेजी माध्यम स्कूल अब अनूपपुर में भी अपने भव्य और सर्वसुविधा युक्त भवन में संचालित होने जा रहा है। उजरी गार्डन (राजेंद्रबाग) वार्ड नंबर 9 अनूपपुर में 5 मार्च गुरुवार को शाम पांच बजे समारोह पूर्वक इस नवीन भवन का शुभारंभ होने जा रहा है। इस मौके पर ज्ञानोदय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम का वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित है।

                                    ज्ञानोदय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के संचालक अजय सिंह और प्राचार्य श्रीमती रेखा सिंह ने इस संबंध में संयुक्त रूप से बताया कि वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल होंगे और अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम करेंगे। नगर पालिका अनूपपुर की अध्यक्ष अंजुलिका शैलेंद्र सिंह, नगर पालिका शहडोल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका अनूपपुर की उपाध्यक्ष सोनाली तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर तुकाराम आर्मों और संयुक्त प्रोग्राम समन्वयक(शिक्षा) संतोष मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
                                  ज्ञानोदय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के संचालक अजय सिंह और प्राचार्य श्रीमती रेखा सिंह ने बताया कि अभी तक विद्यालय जखीरा बस्ती अनूपपुर में संचालित हो रहा था। लेकिन अब भवन बन जाने के बाद इसे नए भवन में संचालित किया जा रहा है। स्कूल अभी नर्सरी प्ले से कक्षा आठवीं तक संचालित रहेगा।
                                    नए भवन के संबंध में उन्होंने बताया कि भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से जहां विद्यालय में चहार दीवारी है और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं गार्ड की भी पुख्ता व्यवस्था रहेगी। विशाल कमरों के साथ ही स्मार्ट टीवी क्लास, कंप्यूटर और खेल का मैदान सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। ज्ञानोदय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के संचालक अजय सिंह और प्राचार्य श्रीमती रेखा सिंह ने
                                अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों से अपील की है, कि 5 मार्च को वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img