देवेश शर्मा
मुरैना 29 मार्च ;अभी तक ; पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को मुरैना आए थे। प्रदेश की डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धता यह है कि यहां रेत माफिया करोड़पति नहीं अरबपति हो गए हैं। ये प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है। वे शनिवार को मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राहत -2 मेगा स्वास्थ्य शिविर में आए हुए थे।
इस मौके पर पत्रकारों ने उनसे मुरैना में चंबल नदी की अवैध के अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर सवाल किया। जिसपर उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धता है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में रेत के माफिया और रेत के ठेकेदार पनपे है। प्रदेश में चंबल नदी के अवैध खनन करने वाले रेत माफिया और ठेकेदार आज करोड़पति नहीं बल्कि अरबपति है।
दिग्विजय सिंह ने मुरैना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध रेत खनन के पीछे , माइनिंग राजस्व अधिकारी व पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर थाने में रेत माफिया का पैसा पहुंचता है और ट्रैक्टर चालकों से हर महीने मोटी रकम वसूली जाती है। यही वजह है कि चंबल नदी के रेत के अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है।
दिग्विजय बोले- राजनीतिक दबाव में छोड़ देती पुलिस
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनका कोई व्यक्ति चंबल नदी के रेत के अवैध कारोबार में पकड़ा जाता है तो सरकार का पुलिस पर दबाव आ जाता है, जिसके कारण पुलिस को उस नेता को छोड़ना पड़ता है।उन्होंने स्थानीय कृषि मंत्री के बीते दिनों अवैध उत्खनन को रेत माफिया को पेट माफिया कहने को फर्जी प्रलाप बताया।