More
    Homeप्रदेशतलाम पुलिस ने ट्रेडिंग एप के माध्यम से 5 करोड़ की धोखाधड़ी...

    तलाम पुलिस ने ट्रेडिंग एप के माध्यम से 5 करोड़ की धोखाधड़ी करने वालो को किया गिरफ्तार 

    अरुण त्रिपाठी
    रतलाम ११  मार्च  ;अभी तक ;   ट्रेडिंग एप के माध्यम से धोखाधड़ी कर 5 करोड़ से अधिक रुपए ठगने वाले गिरोह को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह 55 हजार रुपए में प्राइवेट एप खरीदकर धोखाधड़ी करता था। इसमें भोपाल, इंदौर व देवास के लोग शामिल हैं। पुलिस ने 2 महिलाओ सहित गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
    एसपी अमित कुमार ने मीडिया को बताया की आलोट थाने पर पुष्कर पाटीदार (36) पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी ग्राम रणायरा तहसील आलोट ने ठगी की शिकायत की थी | इसमें बताया था कि मेटा ट्रेड्स 5 प्रो ट्रेडिंग एप के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग तीन खातों में 7 लाख 11 हजार 250 रुपए जमा करवाकर धोखाधड़ी की गई। पुलिस को जांच करने पर पता चला कि गिरोह द्वारा ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। इसकी सरगना भोपाल की सोनम परदेशी है | जाँच के आधार पर पुलिस ने सोनम सहित कुल 6 आरोपियों, आरती निवासी इटारसी, दिनेश शर्मा निवासी शिवपुरी, राज जोशी चाचोड़ा गुना, फिरोज पठान देवास, मोइन खान देवास को गिरफ्तार किया। मुख्य सरगना सोनम परदेशी ने मौसी की लड़की आरती सोनकर व साथी फिरोज पठान निवासी देवास के साथ मिलकर एप डेवलपर से 55 हजार रुपए मे एप खरीदा था। फिरोज ने मोईन व अन्य से सोनम द्वारा दिए गए डेटा अनुसार लोगों को फोन लगाकर डीमैट अकाउंट खुलवाए फिर एप की लिंक वाट्सएप पर भेजकर शेयर खरिदवाकर खातों मे रुपए डलवाए।
     एसपी के अनुसार दिनेश शर्मा निवासी शिवपुरी ने खाताधारकों को लालच देकर रुपए डलवाए और रुपयों को निकलवाकर सोनम परदेशी तक पहुंचाया। पूर्व में सभी आरोपी शेयर ट्रेडिंग कंपनियों में काम करते थे। कंपनियों के बंद होने के बाद इनके पास लगभग 1 लाख लोगों का डेटा बेस है। जांच में प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड समेत अन्य प्रदेशों के लोगों के साथ अभी तक करीब 5 करोड़ रुपए के ट्रांजैक्शन कर धोखाधड़ी करने की जानकारी मिली है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img