More
    Homeप्रदेशदशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप द्वारा गौवंश को हरा चारा आहार करवाया

    दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप द्वारा गौवंश को हरा चारा आहार करवाया

    महावीर अग्रवाल 

    मंदसौर १९ अप्रैल ;अभी तक ;   दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप विगत कई वर्षों से सेवा गतिविधियाँ संचालित कर रहा है।  उसी क्रम मे ग्रुप के अध्यक्ष सीए मयंक जैन के जन्म दिवस पर लग भग 500 गौवंश को नवलक्खा बीड़,हवाई पट्टी के समीप सदस्यों ने जाकर हरा चारे का आहार करवाया।
                                             इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गोपाल कृष्ण गौशाला के अध्यक्ष श्री संजय लोढ़ा ने गौशाला के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं कहाँ कि आप सभी ने यहां आकर गौवंश को हरा चारे का आहार करवाया बहुत ही पुण्य का कार्य किया है। मयंक जैन के जन्म दिवस पर बधाईयाँ प्रेषित करता हूं और सभी का गौशाला की ओर से धन्यवाद भी ज्ञापित करता हूॅ। अध्यक्ष सीए मयंक जैन ने अपने उद्बोधन मे कहां की ग्रुप के सदस्यों के जन्मदिवस या वैवाहिक वर्षगांठ पर या पूर्वजों की पुण्यतिथि पर इस प्रकार का कोई भी सेवा प्रकल्प ग्रुप के माध्यम से करने का निवेदन किया।
                                    कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री संजय लोढ़ा का ग्रुप के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात मयंक जैन का स्वागत पूर्व अध्यक्ष संदीप गुप्ता, संजय जबराशाह, शैलेंद्र भगत, शुभम पोरवाल, संयम पोरवाल, कोषाध्यक्ष नितिन रिछावरा एवं सचिव सीए प्रनेह जैन द्वारा किया गया।
                                       इस अवसर पर ग्रुप के उपाध्यक्ष निखिल मच्छीरक्षक, सह सचिव रितेश पोरवाल, पंकज जैन भावगढ़वाला, मनोज पोरवाल, दिनेश जैन गरोठवाला, सीए आशीष जैन,  सोविल पोरवाल, पल्लव पोरवाल, हर्षित पोरवाल एवं मोहित जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर ग्रुप महिला सदस्य सीए प्रीति जैन, प्रीति मच्छीरक्षक, नीता रिछावरा, शोभिता पोरवाल, सीमा जबराशाह, सुनीता भगत, निकिशा पोरवाल, शिवानी पोरवाल, रीना जैन, रानु जैन एवं हेतल जैन की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का सफल संचालन पीयूष जैन पानवाला ने किया एवं आभार सीए प्रनेह जैन द्वारा माना गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img