More
    Homeप्रदेशदेवी अहिल्या बाई होलकर के 300 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा...

    देवी अहिल्या बाई होलकर के 300 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा धुधंडका, गुर्जरबर्डिया एंव दलौदा मंडल में संगोष्ठी हुई सम्पन्न

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर , दलौदा  २३ मई ;अभी तक ;   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार एंव भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में भाजपा गुर्जरबर्डिया व धुधंडका मंडल एंव दलौदा मंडल में जिला भाजपा के निर्देशानुसार देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती अंतर्गत संगोष्ठी सम्पन्न हुई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता धुधंडका एंव गुर्जरबर्डिया मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, दलौदा मंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत रहें, दोनो मंडल में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, कार्यक्रम जिला संयोजक राजेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष क्रमशः विकास सुराना, भेरूलाल सेन, विनय दुबेला सहित वरिष्ठजन मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी अहिल्या बाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंडल पदाधिकारीयों द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया।
                                          धुधंडका एंव गुर्जरबर्डिया मंडल की सामुहिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की देवी अहिल्या माता, जिन्हें अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाता है, उनका जन्म 31 मई 1725 ईस्वी को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौड़ी गाँव में हुआ था। उनके पिता मान्कोजी शिंदे एक साधारण व्यक्तित्व के थे, जिन्होंने अपनी पुत्री को आगे बढ़ने की शिक्षा दी। अहिल्याबाई ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और मराठा साम्राज्य में अभूतपूर्व योगदान दिया। अहिल्याबाई का विवाह 8 वर्ष की आयु में खांडेराव होल्कर के साथ हुआ, जो इंदौर के संस्थापक मल्हारराव होल्कर के पुत्र थे। उनके दो बच्चे थे, मालेराव और मुक्ताबाई। अहिल्याबाई ने अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना किया, जिसमें उनके पति और पुत्र की मृत्यु भी शामिल थी। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और राज्य की बागडोर संभाली। अहिल्याबाई ने अपने ससुर मल्हारराव होल्कर की मृत्यु के बाद राज्य की बागडोर संभाली और शांति और सुरक्षा की स्थापना की। अहिल्याबाई ने कई मंदिरों का निर्माण करवाया, जिनमें बनारस में अन्नपूर्णा माता का मंदिर, गयाजी में भगवान विष्णु जी का मंदिर और काशी में विश्वनाथ मंदिर शामिल हैं। सड़कों और धर्मशालाओं का निर्माणरू अहिल्याबाई ने कई सड़कों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया, जिससे यात्रियों और व्यापारियों को सुविधा हुई। अहिल्याबाई ने कई अन्नक्षेत्रों का निर्माण करवाया, जिससे गरीब लोगों को भोजन मिल सके। अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम किया और महिलाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान किए। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन और कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि संघर्स और कठिनाइयों के बावजूद भी हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और समाज के लिए अच्छा काम कर सकते हैं।
    भाजपा दलौदा मंडल में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वक्ता अनिल कियावत ने देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने कम उम्र में एक महारानी के दायित्व का निर्वहन किया साथ ही देवी अहिल्या बाई इंदौर की महारानी थी हिन्दू धर्म के तीर्थों को उन्होंने बढ़ावा दिया और देवी के जो सिद्धांत थे आज भी भारतीय जनता पार्टी उन सिद्धांतों पर चल रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार माता अहिल्याबाई के बतायें मार्ग पर चलते हुए सांस्कृति पुनःउत्थान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा एंव आर्थिक समृद्धि और सुशासन के अनेको कार्य देशभर में कर रही है। सनातन धर्म की संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए देश में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ लोक, उज्जैन महाकाल लोक, मंदसौर पशुपतिनाथ लोक और आगे धर्मराजेश्वर लोक के कार्य प्रगति पर है। नदी जोड़ो अभियान, गंगा जल संवर्धन अभियान, इंडिया विजन-2047 एंव सुशासन हेतु भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
    मंडल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर का मंदसौर जिले के भानपुरा से भी संबंध रहा है आपने भानपुरा की विरासत को संभाला साथ ही आज भी भानपुरा को रानी अहिल्या बाई होल्कर की छतरी के नाम से जाना जाता है। देवी अहिल्याबाई होल्कर ने नारी शक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में कई कार्य प्रारंभ किये थे। जिनका अनुसरण करते हुए आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के कई निर्णय लिये जा रहे है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदुर की सफलता का श्रेय भारतीय सेना के साथ दो भारतीय नारी के रूप में शक्ति स्वरूपा   सोफिया कुरेशी एंव व्योमिकासिंह को दिया गया है। मेरा आप सभी से आग्रह है की हम सब देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को आत्मसात कर देश और समाज हित में अपना सर्वस्य न्यौछावर कर देे।
    गुर्जरबर्डिया एंव दलौदा मंडल में संगोष्ठी में स्वागत भाषण देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल सेन एंव विकास सुराना ने रानी अहिल्या बाई होल्कर की जन्म जयंति अंतर्गत होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
    गुर्जरबर्डिया मंडल संगोष्ठी में रामेश्वर धाकड़, हरिसिंह चावडा, जीवन शर्मा, नागुलाल पटेल, दशरथ जाट, कुसुम नागर, भारती माली, हिरालाल मालवीय, पुष्कर बैरागी सहित मंडल पदाधिकारीगण एंव कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
    दलौदा मंडल संगोष्ठी में भाजपा नेता फतेहसिंह आंजना, नंदकिशोर माली, जनभागीदारी अध्यक्ष हेमंत धनोतिया, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, कांता बाई ग्वाला, विमला धनौरा, जगदीश शर्मा, विजय तातेड, अनिल कैथवास, प्रदीप ठन्ना, कालुसिंह पंवार, विमला धनोरा, सुमित्रा सेन, गोविंदसिंह, जगदीश कुमावत, ईश्वरलाल मीणा, सुरेश मीणा, किशनलाल विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर जैन सहित भाजपा पदाधिकारी गण कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
    गुर्जरबर्डिया एंव धुधंडका में मंडल संगोष्ठी का संचालन मंडल महामंत्री पुष्कर बैरागी ने किया एंव आभार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम नागर ने किया। साथ ही दलौदा मंडल में मंडल संगोष्ठी का संचालन मंडल महामंत्री गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने किया एंव आभार कांताबाई ग्वाला ने माना।।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img