आशुतोष पुरोहित
खरगोन 14 फरवरी ;अभी तक ; नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी एमआर निगवाल के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी अमित डामोर के मार्गदर्शन में रेड स्पॉट अभियान चलाया गया। जिसके तहत बस स्टैंड क्षेत्र में खुले में गुटखा पाउच खाकर थूकने वाले एवं गंदगी फैलाने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस दौरान 14 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर समझाइश दी गई। अभियान में वार्ड दरोगा एवं आईईसी टीम सदस्य उपस्थित थे।