More
    Homeप्रदेशनहर में नहाने गए दो नाबालिकों की मौतः सबलगढ़ में एक को...

    नहर में नहाने गए दो नाबालिकों की मौतः सबलगढ़ में एक को बचाने के चक्कर में दूसरा डूबा; दोनों चाचा-ताऊ के लड़के

    महावीर अग्रवाल
    मुरैना। 31 मार्च ;अभी तक ;  मुरैना जिले के सबलगढ़ में दो नाबालिगों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों नहाने गए थे। जब एक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा अंदर पहुंचा और वह भी नहर में डूब गया। दोनों के शव निकाल लिए गए हैं। वह एक ही परिवार के थे। घटना सबलगढ़-देवगढ़ नहर की रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग की है।दोनों बच्चों के डूबने से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया है।
    पुलिस ने बताया कि नारायण उर्फ छोटू (16) तथा अभिषेकउर्फ छोटू,15 कुल्होली गांव में रहते थे। दोनों चाचा-ताऊ के लड़के थे। रविवार को दोनों नाबालिग सबलगढ़ देवगढ़ नहर में नहाने के लिए गए थे। अचानक अभिषेक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए नारायण भी नहर के बीचो-बीच चला गया। दोनों बालक नहर में गोता खाने लगे और डूब गए।
    मौके पर उनके साथ में कुछ और लड़के भी मौजूद थे। उन लोगों ने तुरंत सबलगढ़ थाना प्रभारी को फोन से सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनके शवों को निकाला। उसके बाद दोनों के शवों का पीएम कराया गया।
    सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने बताया कि दोनों बालकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img