More
    Homeप्रदेशनागर ब्राह्मण समाज द्वारा हाटकेश्वर जयंती पर्व धूमधाम से मनाया

    नागर ब्राह्मण समाज द्वारा हाटकेश्वर जयंती पर्व धूमधाम से मनाया

     

    महावीर अग्रवाल 
    मंदसौर १२ अप्रैल ;अभी तक ;   नागर ब्राह्मण समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा सपरिवार उपस्थित होकर हाटकेश्वर मंदिर मंदसौर पर अपने आराध्य देव भगवान हाटकेश्वर की जयंती पूर्ण उत्साह एवं धूमधाम से मनाई गई। प्रातः 8 बजे से भगवान हाटकेश्वर (शिवजी) का अभिषेक आचार्य पंडित सुमित पांडे एवं पुजारी पं. मुकेश नागर द्वारा सम्पन्न करवाया गया। अभिषेक के लाभार्थी वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रभाशंकर मेहता, श्रीमती मधु मेहता एवं श्री गोविन्द प्रसाद नागर, श्रीमती भगवतीदेवी नागर बने।
                                 अभिषेक के बाद महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ ही मंदिर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई गई। शाम को 7 बजे संध्या आरती एवं प्रसादी का वितरण किया।
                                    इस आयोजन में समाज अध्यक्ष बाबूलाल नागर, पूर्व अध्यक्ष रमेशचन्द्र नागर, पूर्व उपाध्यक्ष बालकृष्ण दवे, सचिव सतीश नागर, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र नागर, डॉ. मोहन नागर, प्रवीण मेहता, श्रीमती मुक्ति मेहता, प्रवीण मेहता, श्रीमती दीपिका मेहता, सुनील मेहता, हरिश दवे, मोहित मेहता, श्रीमती स्वाती मेहता, श्रीमती कलाबेन नागर, डॉ. राजेन्द्र नागर, श्रीमती अलका नागर, श्रीमती प्रतिभा नागर, श्रीमती निर्मला नागर, श्रीमती रेखा नागर, श्रीमती सेजल नागर, मास्टर कार्तिक नागर आदि  अन्य सामाजिक बन्धुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ लिया। ये जानकारी अध्यक्ष बाबूलाल नागर द्वारा दी गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img