More
    Homeप्रदेशनीमच से महाकाल जा रहे 80 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का मंदसौर में हुआ...

    नीमच से महाकाल जा रहे 80 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों का मंदसौर में हुआ भव्य स्वागत

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २० फरवरी ;अभी तक ;   श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर आश्रम समिति नीमच के द्वारा समाज के वरिष्ठ (बुजुर्गजनों) को निःशुल्क उज्जैन महाकाल लोक की तीर्थ यात्रा पर ले जाया गया। इस दौरान मंदसौर से गुजरते हुए मंदसौर में भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा एवं जयराम की प्रयास सेवा समिति परिवार द्वारा तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत स्थानीय यश नगर स्थित न्यू बीकानेर स्वीट्स के समीप तीर्थयात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर व अल्पाहार कराकर किया गया।
                                दो बसों में सवार करीब 80 तीर्थ यात्रियों के इस दल का नेतृत्व भाग्येश्वर महादेव मंदिर आश्रम समिति के अध्यक्ष गुरमुखदास दादवानी, सचिव मनोहर मोटवानी, कोषाध्यक्ष सुरेश आहूजा द्वारा किया गया। सभी के द्वारा इस भव्य स्वागत पर काफी प्रसन्नता जाहिर की गई एवं समिति के द्वारा आयोजन हेतु आभार भी प्रकट किया गया।
                                   इस दौरान भाग्येश्वर महादेव मन्दिर आश्रम समिति नीमच के पदाधिकारियों द्वारा भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा एवं जयराम की प्रयास सेवा समिति को भगवान झूलेलाल की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।
                               इस अवसर पर पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के आशीर्वाददाता काका दृष्टानन्द नैनवानी, संरक्षक देवदास हरवानी, अध्यक्ष वासुदेव सेवानी, उपाध्यक्ष शंकरभाई चंदानी, महासचिव राजेश चाहूजा, संरक्षक व पूज्य सिंधी भाईबंध पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व डेस न्यूज़ संचालक नंदू भाई आडवाणी, संगठन मंत्री दुर्गेश बेलानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, कुंदनलाल खत्री, दिलीप कोतक, हेमंत पमनानी, दीपक बालवानी, पिक्कु लालवानी रेडीमेड, रोहित लालवानी, सचिन मोटवानी, हेमंत कोतक, शैलेंद्र बाबानी, रूपेश चंदवानी, दिलीप साधवानी, राजेश सैनी, प्रदीप मखीजा, लता लालवानी, मालती कोठारी, हर्ष साधवानी, पूनम माखीजा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युवा शाखा के अध्यक्ष दिनेश चंदवानी और प्रयास सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश लालवानी द्वारा किया गया व आभार भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कोठारी द्वारा माना गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img