More
    Homeप्रदेशपीएम मोदी ने कार्यक्रम मन की बात मैं महुआ से बनी कुकीज़...

    पीएम मोदी ने कार्यक्रम मन की बात मैं महुआ से बनी कुकीज़ की सराहना की, 4 महिलाओं की तारीफ की, मल्टीनेशनल कंपनी ने मशीन उपलब्ध कराई

    छिंदवाड़ा से महेश चांडक 
    छिंदवाड़ा 30 मार्च ;अभी तक ;   आज रविवार के दिन पीएम मोदी का कार्यक्रम मन की बात में उन्होंने छिंदवाड़ा जिले के ग्राम राजखोह में निवासरत 4 महिलाओं की जमकर तारीफ की, उन्होंने यहां महिलाओं के समूह द्वारा महुए के फूलों से बनाये जा रहे कुकीज की जमकर सराहना की है। अधिकांश आदिवासी क्षेत्र में महुआ का उपयोग कच्ची शराब बनाने में किया जाता है।  लेकिन अब इन महिलाओं के हाथों से महुए के फूलों से स्वादिष्ट और पौष्टिक कुकीज का रूप ले रहे हैं।
                                 जिले के राजखोह निवासी देवकी चौरे, लता मर्सकोले, नीतू अहिरवार और मंजू चौरे ने ‘अन्यका महुआ उत्पादक समूह’ बनाकर इस अनोखे व्यवसाय की शुरुआत की। उन्होंने 5-5 हजार रुपये इकट्ठा करके आदिवासी व्यंजनों को व्यावसायिक रूप देने की योजना बनाई। महुए के फूलों से कुकीज बनाने का विचार उन्हें बहुत सफल साबित हुआ।
                                   इन महिलाओं के जज्बे को देखकर एक मल्टीनेशनल कंपनी ने सीएसआर फंड से उन्हें आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराईं। महिलाओं ने कुकीज बनाने का प्रशिक्षण भी लिया। उनके उत्पाद के लिए आसपास के 13 गांवों के ग्रामीणों से महुआ एकत्र किया जाता है, जिससे कई लोगों को रोजगार मिला है।
         महिलाओं के महुआ कुकीज की मांग अब दिल्ली, भोपाल, हरदा, जबलपुर, सूरत, मुंबई, नागपुर जैसे शहरों में भी होने लगी है। स्थानीय मेलों और आयोजनों में भी इनके स्टॉल खूब पसंद किए जाते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img