महावीर अग्रवाल
मंदसौर १९ फरवरी ;अभी तक ; पी.एम. कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. जे. एस. दुबे ने बताया कि दिनांक 15 से 25 फरवरी 2025 तक आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा हॉकी टीम में पी.जी. कॉलेज मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार का चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेते हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नरेश जी चंदवानी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. जे. एस. दुबे एवं अन्य प्राध्यापकों ने राजू कुमार को प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की बधाई और शुभकामनाएं दी।