More
    Homeप्रदेशपोषण पखवाड़ा में सामूहिक गोद भराई गतिविधि का आयोजन 

    पोषण पखवाड़ा में सामूहिक गोद भराई गतिविधि का आयोजन 

    मोहम्मद सईद
    शहडोल, 9 अप्रैल अभी तक। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 8 अप्रैल से पोषण अभियान चलाया जा रहा है जो 22 अप्रैल तक जारी रहेगा।
                                         महिला एवं बाल विकास विभाग के सोहागपुर परियोजना अधिकारी आनंद अग्रवाल ने बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 8 अप्रैल को शहडोल नगर के वार्ड 13-2 झूला पुल आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया जिसमें परियोजना अधिकारी आनंद अग्रवाल की उपस्थिति में सामूहिक गोद भराई गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती वर्षा पाण्डेय द्वारा 6 गर्भवती की गोद भराई की गई। जिसमें महिलाओं को फल फूल, आंगनबाड़ी केंद्र का पोषण आहार, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां, नारियल, सिंदूर, रोली, चंदन एवं सुहाग सामग्री देकर गोद भराई की गई। कार्यक्रम में पोषण थाली का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान गर्भावस्था के दौरान आयरन एवं कैल्शियम की दवाइयां की सेवन की उपयोगिता पर चर्चा की गई तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। सभी गर्भवती महिलाओं का वजन एवं ऊंचाई का माप किया गया और एएनएम के सहयोग से हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई। शिशु एवं माता में संक्रमण रोकने हेतु स्वच्छता पर चर्चा की गई। हितग्राहियों को साप्ताहिक टेक होम राशन का वितरण किया गया।
                                       परियोजना अधिकारी आनंद अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम के दौरान सभी गर्भवतियों की गोद भराई  करते हुए पोषण ट्रैकर सिटीजन डाउनलोड करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी आनंद अग्रवाल द्वारा सभी महिलाओं को पोषण की शपथ भी दिलाई गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img