More
    Homeप्रदेशपौने दो किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर सहित तीन को...

    पौने दो किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर सहित तीन को मोरवा पुलिस ने दबोचा

    एस पी वर्मा
    सिंगरौली १६ मार्च ;अभी तक ;  पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन व एसडीओपी के.के. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक यू.पी. सिंह के नेतृत्व में  दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पौने दो किलो अवैध गांजे के साथ दो महिला सहित तीन गांजा तस्कर को पकड़ने में पुलिस टीम को कामयाबी मिली है.तस्करो में  चितरंगी थाना क्षेत्र के सूदा की चर्चित महिला तस्कर भी शामिल है।
                                 उक्ताशय की जानकारी में मोरवा टी आई श्री सिंह ने बताया कि उन्हे  मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की होली में गांजे की बिक्री हेतु कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे. जिसके बाद पुलिस की  दो टीम बनाकर रवाना किया गया। पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर  एक महिला सहित दो लोगों से  1 किलो 150 ग्राम गांजा कीमत करीबन 35,000 रूपये के साथ पकड़ा गया है। आरोपी माता दीन साकेत पिता भागीरथी साकेत उम्र 26 वर्ष निवासी कपूरदेई थाना चितरंगी हाल झुमरिया टोला थाना मोरवा को आधा किलो गांजे के साथ सीईटीआई चौराहे से पकड़ा गया है। गांजा को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप०क0 147/25 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर चालानी कार्यवाही की जा रही है।
                               उन्होंने बताया कि इसी प्रकार चितरंगी सूदा की चर्चित महिला गांजा तस्कर सुमन जायसवाल पति रोशन लाल जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी सूदा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को मोरवा आते समय बिजुल नदी के पास से करीब 650 ग्राम गांजे के साथ पकड़कर आरोपिया  के विरुद्ध अपराध क्रमांक 148/25 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कार्यवाही की गई।
                                         उक्त कार्यवाही में उ.नि. एन.पी. तिवारी, सउनि डी.एन. सिंह, उमेश अग्निहोत्री प्र.आर. अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, आरक्षक सुरेश परस्ते, तुलसीराम, ऋषि सिंह, मनीष यादव, रियाज आलम, महिला प्रधान आरक्षक रामकली पनिका, महिला म.आर. गायत्री उइके की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img