More
    Homeप्रदेशप्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते कदम - राज्यसभा सांसद...

    प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत के बढ़ते कदम – राज्यसभा सांसद गुर्जर

     महावीर अग्रवाल
    मंदसौर ८ अप्रैल ;अभी तक ;  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एंव भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आज मंदसौर जिले की गरोठ विधानसभा एंव सुवासरा विधानसभा में विधानसभा के सक्रीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सांसद बंशीलाल गुर्जर व सांसद सुधीर गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, विधायकगण हरदीपसिंह डंग,चन्दरसिंह सिसोदिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।जिसमें केबीनेट मंत्री बाबुलाल बंजारा, पूर्व विधायकगण देवीलाल धाकड़, राधेश्याम पाटीदार,जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार,सम्मेलन प्रभारी शिवराजसिंह राणा, अजय तिवारी, जगदीश परमार, मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, राजेश सेठिया, सुनिता पालीवाल, शांता वेद, नरेन्द्र पाटीदार, सुनिल पटेल, अशोक सूर्यवंशी, विक्रमसिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, मंडल अध्यक्षगण उमेश पाटीदार, आदित्य मंगरोलिया, गोकुलसिंह चौहान, सीताराम चारण, महेन्द्र पहाडिया, श्रीमति नीलकमल मेहता, दिलीपसिंह तरनोद, जुझारसिंह गुर्जर, धनसुख पाटीदार, जितेन्द्र बामनिया, महेन्द्रसिंह गौड मंच पर उपस्थित थे। सम्मेलन का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत् पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत जिला पदाधिकारी गणों द्वारा किया गया।
    सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण स्पष्ट है कि अगले 25 वर्ष के अमृत काल में अगर विकसित भारत की भव्य और दिव्य इमारत का निर्माण करना है, तो हमें उसके चार अमृत स्तंभों को और मजबूत करना होगा। ये स्तंभ हैं- पहला अमृत स्तंभ भारत की महिलाएं, हमारी नारी शक्ति, दूसरा अमृत स्तंभ भारत के किसान, हमारे पशुपालक, हमारे मछली पालक, हमारे अन्नदाता, तीसरा अमृत स्तंभ भारत के नौजवान, हमारी युवा शक्ति, चौथा अमृत स्तंभ भारत का मध्यम वर्ग, भारत के गरीब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्र सरकार ने अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाली अनेक योजनाएं बनाई हैं। जिनमें पीएम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना सहित अनेक योजनाओं से आज गरीब पिछडे वर्ग का जीवन स्तर सुधरता जा रहा है।
    सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा की देश के लोगों ने वह दौर भी देखा है जब आजादी के अनेक दशकों बाद तक, देश की बहुत बड़ी आबादी, मूल सुविधाओं से वंचित रही। न घर मिले, न शौचालय मिले, न बिजली का कनेक्शन मिले, न गैस कनेक्शन मिले, न बीमा, न पेंशन मिले। भारत की आधी से अधिक आबादी के पास बैंक खाते तक नहीं थे। निराशा की इस स्थिति को प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने बदला है। वे कहते हैं, आज देश में जो सरकार है, वो जनता को जनार्दन मानने वाली, ईश्वर का रूप मानने वाली सरकार है और हम सत्ता भाव से नहीं, सेवा भावना से काम करने वाले लोग हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेवक की भावना से काम करना शुरू किया और जो वंचित थे, उन्हें वरीयता देना शुरू किया। नौकरशाही वही थी, लेकिन सोच बदली तो परिणाम बदल गए। 2014 से पहले देश के गांवों में स्वच्छता का दायरा 40 प्रतिशत से भी कम था। आज 100 प्रतिशत के लक्ष्य पर पहुंच रहे हैं। पहले एलपीजी कनेक्शन केवल 10 प्रतिशत घरों में था, आज करीब 100 प्रतिशत घरों में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल चुकी है।
    सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की आप सब जानते हैं कि स्वतंत्रता के बाद भारत में जब भारतीयता का ही दमन किया जाने लगा। तुष्टीकरण की नीति अपनाई जाने लगी। कांग्रेस की नीति और विचारधारा के कारण भारत का जन जन निराशा में डूब गया। भारत के विभाजन के बाद जम्मू कश्मीर पर कांग्रेस सरकार का रवैया, हिंदुओं के साथ सौतेला व्यवहार और भारतीय संस्कृति की अवहेलना ने देश में आक्रोश था। तब ऐसे माहौल में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने केंद्रीय मंत्री पद से त्यागपत्र दिया और राष्ट्रवादी राजनीतिक दल के गठन का विचार बनाया। 1951 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्रीगुरुजी के सहयोग से जनसंघ का गठन 21 अक्टूबर 1951 को हुआ। अपने पहले अध्यक्षीय भाषण में डॉ मुखर्जी ने कहा कि महान ध्येय तथा स्पष्ट उद्देश्यों के प्रति जिनको समक्ष रख कर जनसंघ देश की सेवा करना चाहता है. हमारी दृढ़ निष्ठा ही एक तत्व है जो हम सब को एक सूत्र में बांध रही है। मुझे विश्वास है कि यदि संगठित रूप में अदम्य साहस और उत्साह के साथ कार्य करें और सत्यता से विचलित ना होते हुए जनता जनार्दन की सेवा तथा मातृभूमि के मान एवं गौरव की वृद्धि के प्रमुख लक्ष्य को सदा अपने सम्मुख रखेंगे तो निश्चित ही अंत में विजय हमारी होगी।
    सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक हरदीपसिंह डंग ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सदा ही तुष्टिकरण किसी का नहीं सशक्तिकरण सबका, के लक्ष्य पर कार्य करती रही है। मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करने वाले दलों ने भारत के समाज में बंटवारे की राजनीति की है। समाज में सद्भाव को बिगड़ा है। ऐसी राजनीति को परास्त करने के लिए भाजपा ने अपने संगठन तंत्र की शक्ति जुटाया और जनमानस को जागृत किया। आज ऐसे दल लगातार राष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दों पर बेनकाब हो चुके हैं। जनता इन्हें नकार रही है। तीन तलाक और वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन से सामाजिक न्याय को बल मिला है। दूसरी ओर जातिवाद की राजनीति करने वाले दल भी सत्ता से बाहर कर दिए गए हैं। लगातार समाज में फूट डालो और राज करो की नीति अपनाने वाले दल षडयंत्र रचने में जुट हुए हैं। इन दलों की राजनीति को पराजित करना हमारी सबसे बड़ी चुनौती होनी चाहिए।
    सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के लिए भारत माता की जय यह मात्र कोई नारा नहीं है बल्कि यह हमारे कार्य की प्रेरणा है। भारत की जय हो विजय हो। एक वैभवशाली, समृद्धिशाली, सक्षम और समर्थ भारत का निर्माण राजनीति के माध्यम से करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जुटी है। भारत की राजनीति में आज यह विचार केंद्र बिंदु बन चुका है। अब सेना के द्वारा जीते हुए युद्ध, भारत टेबल पर नहीं हारता। भारत की नीति और निर्णय भारत की आवश्यकता के अनुसार भारत का नेतृत्व तय करता है किसी विदेशी शक्ति से संचालित नहीं होता। किसी परिवार के हित के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के हित के लिए जो उचित और उपयुक्त है वही निर्णय लिया जाता है। भाजपा के इस भाव को जनता ने आत्मसात किया है क्योंकि यह जनता अर्थात पूरे देश की ही भावना की अभिव्यक्ति भाजपा की है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 एवं 35। की समाप्ति पूर्वाेत्तर राज्यों का लगातार विकास और देश की मुख्य धारा से जुड़े रखने का प्रयास, आतंकवादी और अलगाववादी सगठनों पर कानूनी शिकंजा, नक्सलवाद की समप्ति की ओर तेजी से बढ़ते कदम भाजपा की विशेषता बन गए हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग जो षडयंत्र पूर्वक देश को बांटना चाहती है और उनको राजनीतिक संरक्षण देने का कार्य कुछ दल करते हैं। उन दलों से सामना करना हमारा राजनीतिक ही नहीं बल्कि एक नागरिक कर्तव्य भी है। भाजपा लगातार जनता को जागृत कर रही है यही कारण है भारत की एकता अखंडता और संप्रभुता को चुनौती देने वाले व्यक्ति या संगठन और उन्हें राजनीतिक रूप से पालने पहुंचने वाले दल आज लगातार जनता द्वारा नकारे जा रहे हैं।
    उक्त दोनो विधानसभा के सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, मंडल पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता गण, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद गण, जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष गण उपाध्यक्ष गण सहित विधानसभा में निवासरत सक्रिय सदस्य गण उपस्थित थे।
    उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img