More
    Homeप्रदेशप्रेम प्रसंग के चलते सुपारी देकर कर्मचारी की हत्या में वाहन शोरूम...

    प्रेम प्रसंग के चलते सुपारी देकर कर्मचारी की हत्या में वाहन शोरूम मालिक समेत चार गिरफ्तार

    आशुतोष पुरोहित
    खरगोन 7 जुलाई ;अभी तक ;   मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते नागपुर निवासी कर्मचारी की सुपारी देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुरहानपुर के ट्रैक्टर शोरूम के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
    खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने आज पत्रकारों को बताया कि 32 वर्षीय चेतन आमोदकर की हत्या के मामले में ट्रैक्टर शोरूम के मालिक सावंत उर्फ रितेश पाटील, चंदन जमरे, खूम सिंह तडोले और संजय डाबर को गिरफ्तार किया गया है। नसीराबाद के सावंत पाटिल का बुरहानपुर शहर में ट्रैक्टर का शोरूम है, जबकि शेष तीन आरोपी बुरहानपुर जिले के निंबोला और झिरनिया क्षेत्र के निवासी हैं।
    उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर निवासी चेतन अपनी महिला मित्र के साथ सावंत के ट्रैक्टर शोरूम में काम करता था। लेकिन सावंत का उस महिला मित्र के साथ अफेयर हो गया और उसकी जानकारी चेतन को लग गई। सावंत को लगा कि चेतन उसे समाज में बदनाम कर देगा इसलिए  उसकी हत्या करने की योजना बनाई।
    सावंत ने इसके लिए खुम सिंह  और चंदन को चेतन की हत्या करने के लिए एक-एक लाख रुपए की सुपारी दी। योजना के अनुसार चंदन ने चेतन को ट्रैक्टर खरीदने वाला ग्राहक बनकर ग्राहक ग्राम गदंबा के आगे जंगल में बुलाया। इसी बीच सावंत, खूब सिंह के रिश्तेदार संजय के साथ जंगल में चल गया।
    चेतन को पैसे देने के बहाने जंगल में ले जाने के बाद गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
     चेतन की लाश 6 मई को चैनपुर थाना क्षेत्र में वन विभाग की नर्सरी के पास मिली थी, और उसी के पास उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। यह एक सामान्य मौत प्रतीत हो रही थी लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोट कर हत्या होने की बात सामने आने पर पुलिस ने विवेचना आरंभ की थी।
    सोशल मीडिया पर चेतन के फोटो प्रसारित करने पर उसका पता अक्षरधाम कॉलोनी बुरहानपुर पाया गया। वह मूलतः नागपुर के नवनीत नगर का निवासी था। पुलिस टीम ने चेतन की महिला मित्र से जानकारी जुटाई जिससे यह पता चला कि उसे 5 मई को किसी ग्राहक ने ट्रैक्टर खरीदने के बारे में मिलने बुलाया था। लेकिन उसके बाद वह नजर नहीं आया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल चेतन की महिला मित्र का इस घटनाक्रम से संबंध नहीं पाया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img