More
    Homeप्रदेशबही चौपाटी पर होगा आचार्य संघ का मंगल प्रवेश, 15 अप्रैल को...

    बही चौपाटी पर होगा आचार्य संघ का मंगल प्रवेश, 15 अप्रैल को मंदसौर में निकलेगी विशाल घट व शोभायात्रा

    महावीर अग्रवाल

    मन्दसौर १३ अप्रैल ;अभी तक ;   बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर 16 अप्रैल से आयोजित होने वाले श्री नंदीश्वर द्वीप जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सानिध्य प्रदान करने हेतु परम पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का ससंघ मंदसौर से बही पार्श्वनाथ की ओर कल विहार हो गया। गत रात्रि विश्राम गांधी हर्बल पर करने के बाद आज प्रातः 7 बजे आचार्य संघ का विहार होकर आज प्रातः 8 बजे श्री णमोकार महामंत्र साधना केन्द्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर मंगल प्रवेश होगा। गाजे बाजे के साथ पंचकल्याणक महोत्सव समिति तथा समाजजनों द्वारा आचार्य श्री ससंघ की भव्य अगवानी की जाएगी।

    समिति अध्यक्ष श्री शांतिलाल बड़जात्या ने बताया पंचकल्याणक में आचार्य श्री वर्धमानसागरजी महाराज व मुनिगण द्वारा लगभग 215 प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

                                    मीडिया प्रभारी डॉ. चंदा भरत कोठारी ने बताया कि 16 अप्रैल को महोत्सव के बही पार्श्वनाथ में शुभारंभ से पूर्व 15 अप्रैल को विशाल घट यात्रा व शोभायात्रा प्रातः 7 बजे तारबंगला मंदिर मंदसौर से निकाली जाएगी जिसमें 21 बग्गियों में चौबीस भगवान के माता पिता तथा इन्द्र इन्द्राणी बैठकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। हाथी घोड़े के साथ सभी मंदिरों के महिला मंडल व समाज के सभी संगठन शोभायात्रा की शोभा बढायेंगे। यहां से घटयात्रा बही पार्श्वनाथ जाएगी जहां बाल ब्रह्मचारी संजय भैयाजी मुरैना पंच कल्याणक के पूर्व की क्रियाएं सम्पन्न कराएंगे।
    सकल जैन समाज अध्यक्ष जय कुमार बडजात्या, दिगम्बर समाज अध्यक्ष अजय बाकलीवाल,
    विजयेन्द्र कुमार सेठी,
    श्री नेम कुमार गांधी, मुनि सेवा समिति अध्यक्ष अरविंद मेहता, संजय डोसी, भूपेन्द्र कोठारी, मनीष सेठी, मनोज विनायका, अशोक पण्ड्या, पंकज अग्रवाल, हंसमुख जैन, विशू विनायका, पलाश सेठी आदि बड़ी संख्या में समाजजन विहार में शमिल हुए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img