More
    Homeप्रदेशबही पार्श्वनाथ चौपाटी पर 16 से 20 अप्रैल तक होने वाले पंचकल्याणक...

    बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर 16 से 20 अप्रैल तक होने वाले पंचकल्याणक में मिलेगा वात्सल्य वारिधि का सानिध्य 200 जिन बिम्ब की होगी प्राण प्रतिष्ठा

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर २ अप्रैल ;अभी तक ;   श्री णमोकार महामंत्र साधना केन्द्र बही पार्श्वनाथ चौपाटी पर दिनांक 16 से 20 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री नंदीश्वर द्वीप जिनालय एवं जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, गजरथ एवं विश्व शांति महायज्ञ में देश के सबसे बडे़ दिगम्बर जैनाचार्य श्री वर्धमान सागरजी महाराज का आर्शीवाद एवं सानिध्य प्राप्त होगा। आचार्यश्री के संघस्थ 32 मुनिराज माताजी भी महोत्सव में निश्रा प्रदान करेंगे। महोत्सव में 200 प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
    प्रतिष्ठा महोत्सव की मीडिया प्रभारी डॉ. चंदा भरत कोठारी ने बताया साधना केन्द्र परिसर में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। देशभर के लगभग दो हजार श्रद्धालु महोत्सव में शिरकत करेंगे जिनके आवास भोजन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।
    विशाल मंच के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है जिस पर आचार्य संघ विराजमान रहेगा तथा महोत्सव में पात्र बने महानुभाव मंच पर मंगल क्रियाएं करेंगे।
    पंचकल्याणक में विधिनायक मूर्ति मुख्य पात्र श्री अजय बाकलीवाल, सौधर्म इन्द्र जयकुमार बडजात्या, धनपति कुबेर अरविंद मेहता, महायज्ञ नायक मनीष, ब्रह्म इन्द्र अशोक बड़जात्या, लांतव इन्द्र राजकुमार पाटनी, कापिष्ठ इन्द्र अनिल जैन, महाशुक्र तन्मय पाटनी, शुक्र इंद्र नितिन वेद,शतार इन्द्र महावीर पाटनी, आनत इन्द्र अरुण हरसौला, प्राणत इन्द्र कोमल जैन, आरण इन्द्र जितेन्द्र, अच्युत इन्द्र आदीश जैन, भरत चक्रवती सौरभ बडजात्या, राजा श्रेयांस विजयेन्द्र कुमार सेठी, महामंडलेश्वर राजेश जैन व सी के  जैन ने पात्र बनकर धर्मलाभ लिया। ये सभी पात्र पंचकल्याणक में विभिन्न क्रियाओं में मुख्य भूमिकाओं में रहेंगे। दिगम्बर जैन समाज की तार बंगला मंदिर में आयोजित हुई मीटिंग में पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री शांतिलाल बड़जात्या ने विभिन्न जानकारियों से समाजजनों को अवगत कराया। इस अवसर पर बड़ी संस्था में समाजजन उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img