More
    Homeप्रदेशभगवान श्री लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठजी) के दरबार में हुई प्रसिद्ध भजन गायक...

    भगवान श्री लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठजी) के दरबार में हुई प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा की भजन संध्या

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर ३ अप्रैल ;अभी तक ;   ग्राम लदूसा स्थित मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान श्री लक्ष्मीनारायण (सांवलिया सेठजी) मंदिर परिसर में लदूसा नरेश धार्मिक कल्याण समिति द्वारा 2 अप्रैल, बुधवार की रात्रि को सांवरिया सेठ के प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा की भव्यातिभव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों को सुनने के लिये ग्राम लदूसा सहित आसपास क्षेत्र के 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे तथा भजनों पर नृत्य कर प्रभु के प्रति अपने श्रद्धा भाव प्रकट किये।
    उक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के महेश व्यास लदूसा ने बताया कि यह मंदिर अंचल ही नहीं पूरे देश में ख्याति अर्जित करता जा रहा है। मंदिर में होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन दर्शनार्थियों को अपनी और आकर्षित कर रहे है। इसी के तहत प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा की भजन संध्या का आयोजन किया गया।
                                   गोकुल शर्मा ने अपने भजन ‘‘सांवरिया थारी माया रो पायो नहीं पार रे’’ सुनाकर भक्ति संध्या की शुरूआत की। उन्होंने ‘‘लदूसा रा सांवरिया थारो भरियो रे भण्डार, टोटो ना पड़े’’ सुनाया जिसे सुनकर उपस्थित सभी भक्तों ने नृत्य किया। उन्होंने ‘‘गाड़ीया-गाड़ीया होटला पर नाम लिखो सांवरिया को’’ सुनाकर सांवरिया सेठ की महिमा बताई। एक के बाद एक भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुजनों को भक्ति से भाव विभोर कर दिया।
                                इसके पूर्व 2 अप्रैल को प्रातः 10 से दोप. 2 बजे तक सांवरिया सेठ का महाअभिषेक हुआ। सायंकाल जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा की ओर से उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारा व सायं 7 बजे से महाआरती व महाप्रसादी छप्पन भोग का आयोजन किया गया। जिसमें भी हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
                                      इस दौरान अतिथि के रूप में मेनपुरिया आश्रम के संत स्वामी श्री मणिमहेशचैतन्यजी महाराज, भागवताचार्य श्री राजेन्द्र करनाखेड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. राजेश दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र पाटीदार, कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
    संचालन वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी ने किया एवं आभार संजय पाटील ने माना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img