महावीर अग्रवाल
मंदसौर १६ जून ; अभी टकल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक एंव अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशालाओं, प्रोफेशन मीट के बाद अब मंडल स्तर पर इन कार्यशालाओं के माध्यम से मोदी सरकार के सेवा, समर्पण और सुशासन को समर्पित 11 वर्षीय जनकल्याण के कार्याे को बूथ और पंचायत स्तर तक ले जाने हेतु विगत दिवस 12 मंडलो की कार्यशालाएं सम्पन्न हुई थी। शेष 9 मंडलो की कार्यशाला आज सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एंव पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारियों द्वारा भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया गया।
इसी के अंतर्गत जिला भाजपा मंदसौर के संगठनात्मक 9 मंडल में क्रमशः मंदसौर उत्तर मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रितेश चावला मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, मंदसौर ग्रामीण मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश नामदेव मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह सिसोदिया, बसई मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पुलकित पटवा, मंडल अध्यक्ष जुझार सिंह गुर्जर, गुर्जरबर्डिया मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, जगदीश परमार, मंडल अध्यक्ष भेरूलाल सेन, धुंधडका मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माछौपुरीया, भाजपा नेता भोपालसिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड, मल्हारगढ़ मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराजसिंह राणा, राजू गौड़, मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, पिपल्यामण्डी मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा नेता नरेश चंदवानी, तेजपालसिंह शक्तावत मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, शामगढ़ मंडल में वक्ता के रूप में भाजपा नेता हिम्मत डांगी, ओमप्रकाश परमार मंडल अध्यक्ष नीलकमल मेहता, भैसोदा मंडल में वक्ता के रूप मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सेठिया, अजय तिवारी मंडल अध्यक्ष उमेश पाटीदार, आदि ने अपने-अपने मंडलो में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 11 वर्षीय कार्यकाल एंव 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प मंडल पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं को दिलाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनकल्याणकारी योजनाओं का आव्हान कर बताया की जब से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, भारत की नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। अब भारत केवल सुनता नहीं है, जवाब देता है- सीधा, कठोर और निर्णायक। उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक, और अब हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर इन सभी कार्रवाइयों ने भारत की सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति को दुनिया के सामने रखा है। भाजपा की सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि आतंक के खिलाफ सिर्फ बातें नहीं, ठोस कदम भी उठाए जाते हैं। अब भारत डरता नहीं है, अब भारत डटकर जवाब देता है। यही फर्क है कांग्रेस और भाजपा की सोच में कांग्रेस को आतंकियों से सहानुभूति है, जबकि भाजपा को देश की सुरक्षा से प्रतिबद्धता है। आज देश भाजपा के साथ खड़ा है क्योंकि भाजपा भारत की सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण की गारंटी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय की नीति को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ सबसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है, जिससे कोई परिवार भूखा न सोए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ शौचालय बनाकर करोड़ों लोगों को गरिमा और स्वास्थ्य मिला है। मुद्रा योजना ने एससी/एसटी/ओबीसी उद्यमियों को सशक्त बनाया है, और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने 68 लाख स्ट्रीट वेंडर्स की मदद की है। यह मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय की एक क्रांति है, जो हर जीवन में सम्मान और अवसर लेकर आई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 11 वर्षों में आयुष्मान भारत योजना ने 55 करोड़ लाभार्थियों को आर्थिक बोझ से राहत दी है। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन ने 37 करोड़ से अधिक टेली-कंसल्टेशन किए हैं। 16,000 से अधिक जन औषधि केंद्रों ने ₹38,000 करोड़ की दवाइयों की बचत कराई है। AIIMS की संख्या तीन गुनी हुई और मेडिकल शिक्षा के अवसर भी बढ़े हैं। गत 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत सभी इच्छुक घरों को बिजली प्रदान की है। आज देश में रह रहा प्रत्येक नागरिक और उसका परिवार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की किसी ना किसी योजना का लाभ अवश्य ले रहा है। कोई भी परिवार मोदी सरकार की योजना से अछुता नही है। हमें आज के युवाओं को यह बताना होगा की दिग्विजयसिंह और कमलनाथ के शासन में बिजली आती नही थी, घंटो इतजार करना पड़ता था बिजली के लिये, सड़क में गढ्ढे थे या गढ्ढो में सड़क पता नही चलता था, करोड़ो रूपये की योजना के लिये जारी राशी लाभाविंत परिवार तक पंहुचते पहुंचते मात्र कुछ पैसे की रह जाती थी। हमें इन्ही सब बातो को बूथ स्तर तक ले जाना है और आज हम यहां एक संकल्प, एक शपथ लेने के लिए एकत्रित हुए हैं, आइए इन उपलब्धियों को केवल अपने दिमाग में, बल्कि अपने दिलों में भी सजाएं। ये केवल आंकड़े नहीं हैं, ये एक अरब आकांक्षाओं की उड़ान की कहानियां हैं, सम्मान की पुनर्स्थापना हैं, और सपनों की प्राप्ति है। यही है विकासित भारत का सार। आइए हम सभी नए उत्साह और अटूट जन भागीदारी के साथ इस यात्रा को जारी रखने, इस आधार को मजबूत करने, और अमृत कलश के वादे को हर भारतीय के लिए साकार करने का संकल्प लें।