More
    Homeप्रदेशमंदसौर के साथ-साथ गांवों के नागरिक भी जूटे शिवना शुद्धिकरण अभियान में

    मंदसौर के साथ-साथ गांवों के नागरिक भी जूटे शिवना शुद्धिकरण अभियान में

    महावीर अग्रवाल

    मन्दसौर ८ मई ;अभी तक ;   विधानसभा क्षेत्र मंदसौर के जागरूक व लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन के शिवना शुद्धिकरण के अभियान दिन पे दिन तेज होता जा रहा है मंदसौर के साथ आसपास गांवों से भी अब नागरिक शिवना के जल को साफ करने में जूट गये है। समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों के साथ ही आम नागरिक इस अभियान से जुड़कर श्रमदान कर शिवना मैया के प्रति अपनी जवाबदेही निभा रहा है। आठवें दिन भी बड़ी संख्या में नागरिक श्रमदान करने पहुंचे। श्रमदानियों ने छोटी पुलिया के आसपास की जलकुंभी को पुरी तरह साफ कर दिया। तथा नदी से गाद निकालने का काम भी जारी है। गुरुवार को नदी से 8 ट्राली गाद व जलकुंभी बाहर निकाली गई।
                                       विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि शिवना शुद्धिकरण नगर के पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य के लिये महत्वपूर्ण है। नदी साफ होगी तो प्रदूषण पर नियंत्रण होगा, पानी की गुणवत्ता में सुधार आएगा। शिवना शुद्धिकरण अभियान में जनसमुदाय की भागीदारी आवश्यक है। आपने सभी  से आव्हान किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर शिवना शुद्धिकरण में सहभागिता करे।
                                           गुरूवार को शिवना शुद्धिकरण में विधायक विपिन जैन, रेवास देवड़ा गांव से आये युवा टीम के राजेन्द्र कुमावत, जुगल साहू, मनोज कुमावत, भरत साहू, गांव बनी से आये वरदीचंद गायरी, श्यामलाल धनगर, नानालाल धनगर, भेरूलाल माली, विष्णु धनगर, चेतन टेलर, विक्रम धनोरा, दीपक टेलर, गांव धमनार से आये बद्रीलाल धाकड़, मुकेश धाकड़, सोहनलाल धाकड़, जवासिया से आये विनोद शर्मा, कांग्रेसजन राजेश रघुवंशी, मनजीतसिंह टूटेजा, डॉ. राघवेन्द्रसिंह तोमर, तरूण खीची, राजनारायण लाड़, संजय सोनी, विकास दशोरा, विश्वास दुबे, मनोहर नाहटा, दिलीप देवड़ा,  संजय नाहर, , रमेश सिंगार, अम्बालाल हिंगोरिया, सलीम खान, रमेश ब्रिजवानी, कचरमल जटिया, अजय सोनी, गणपत कुमावत, चन्द्रशेखर अहिरवार, काईद जोहर, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, योगेन्द्र गौड़, शैलेन्द्र गोस्वामी, राजेश चौधरी, मोहनपुरी गोस्वामी, शिवशंकर सौलंकी, सादीक गौरी, महेश गुप्ता, दीपक लाड़, ऋषिराज लाड़, लक्ष्मीनारायण कोठारी, सत्यनारायण भूरिया, श्याम साल्वी, प्रहलाद मालवीय, कैलाश कुमावत, सुखदेव कुमावत, रविन्द्र कुमावत, राजू सोहिल, रवि विनायका, राकेश सेन, पंकज रैकवार, मनीष मीणा, रामेश्वर धनगर, चेनसिंह सिसौदिया, भंवरलाल माली, विजय आनन्द, निलेश माली, महिला नेत्री इष्टा भाचावत, रफत पयामी, सोनाली जैन, अनिता भदोरिया, रीना बसेर, योगिता बैरागी, प्रर्मिला पंवार, वर्षा दोसरिया, गीताली पोरवाल, दीपाली पोरवाल,  समाजसेवी मनीष भावसार एवीएस, आस्था भावसार, सुधांशु भावसार, रामचन्द्र मालवीय रिटायर्ड टीआई, सत्येन्द्रसिंह सोम, हरिशंकर शर्मा, राजू सतीदासानी, घनश्याम भावसार, महेश दुबे, रमेश सोनी ने श्रमदान में भाग लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_img